देश

PM मोदी ने किया बिहार के युवाओं से संवाद, अभिभावक बोले- नौजवानों में हुआ ऊर्जा का संचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के साथ बिहार के युवाओं से संवाद किया. खासकर जेन-जी ग्रुप को संबोधित करते हुए भविष्य संवारने के मंत्र दिए. उसी कड़ी में बिहार के भागलपुर में एक डिफेंस एकेडमी में कैरियर का चयन करने वाले बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ पीएम मोदी के संबोधन को देखा. मीडिया से बात करते हुए जेन-जी और उनके गार्जियन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी युवाओं में ऊर्जा का संचार कर रहे हैं.

एक अभिभावक ने कहा कि आज पीएम मोदी का संबोधन जेन-जी युवाओं के लिए हुआ है. यह देश के युवाओं के लिए उत्‍साहवर्धन है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी खराब मानसिकता के तहत देश के युवाओं को भड़काना चाहते हैं, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है. लोगों ने पीएम मोदी का संबोधन सुना है, और उनमें उत्‍साह का संचार हुआ.

प्रधानमंत्री मोदी ने कौशल विकास, आत्‍मनिर्भर भारत और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्‍वपूर्ण भूमिका के लिए आवाहन किया है. देश के युवा पीएम मोदी के साथ खड़े हैं.

वही, एक व्‍यक्ति ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह बताने का काम किया है कि जेन-जी भारत को विश्‍वगुरु और आत्‍मनिर्भर बनाने में योगदान देगा. युवा नए भारत के सृजन के लिए तत्‍पर हैं. एनडीए की सरकार देश को आगे बढ़ाने के लिए बिहार के युवाओं को कई तरह की सुविधाएं दे रही है. विपक्ष युवाओं को भड़काकर नकारात्‍मक दिशा में ले जाने का प्रयास कर रहा है. यह देश के लिए शर्मसार करने वाली बात है.

युवा गुलशन कुमार ने बताया कि मैंने पीएम मोदी का संबोधन सुना. इससे मैं देश के विकास में योगदान देने के लिए उत्‍साहित हूं. पीएम मोदी के शासन में देश आत्‍मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है.

एक अन्‍य युवक ने कहा कि पीएम मोदी ने बिहार सरकार, खासकर सीएम नीतीश कुमार की सराहना की, जिससे प्रदेशवासियों और युवाओं में खासा उत्‍साह है. प्रदेश में नीतीश सरकार में शिक्षा की बेहतरी के लिए कई काम किए गए; लड़की और लड़कों में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है. यह छात्रों के लिए बड़े गौरव की बात है. युवा सौरभ कुमार ने बताया कि यह देश के लिए गौरव की बात है कि पीएम अपने संबोधन में बिहार के लिए रोजगार की बात कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान में जुटे कर्मियों को दी बधाई

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

9 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

56 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

10 hours ago