PM Modi News: कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने हाल ही में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक के बाद महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. इस बैठक में प्रदेश की आगामी योजनाओं और केंद्रीय नेतृत्व के दौरे को लेकर चर्चा हुई.
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को हरियाणा के सोनीपत में कार्यक्रम के लिए आने वाले हैं. यह कार्यक्रम हरियाणा में तीसरी बार बनी सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित किया जाएगा.
मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि पीएम मोदी का यह कार्यक्रम फिलहाल प्रस्तावित है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी. इसके लिए सरकार पूरी तैयारी में जुटी हुई है ताकि इस विशेष अवसर को भव्य और सफल बनाया जा सके.
उन्होंने यह भी बताया कि 9 अक्टूबर को दिल्ली में सुबह 11 बजे हरियाणा कैबिनेट की बैठक होगी. इस बैठक में सरकार के विभिन्न मुद्दों पर निर्णय लिए जाएंगे और आगामी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा. कैबिनेट बैठक के बाद दोपहर करीब 1 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक भी दिल्ली में आयोजित की जाएगी.
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह बैठक मुख्यमंत्री के विदेश दौरे को ध्यान में रखते हुए बुलाई गई है. मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर जा रहे हैं और 9 अक्टूबर को वापस लौटेंगे. इस कारण दिल्ली में इन बैठकों का आयोजन किया गया है.
कृष्ण बेदी ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 अक्टूबर का कार्यक्रम अभी तक प्रस्तावित है और इसी कार्यक्रम की तैयारी के लिए 9 अक्टूबर को आयोजित की जाने वाली बैठकों में विस्तार से चर्चा की जाएगी. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा क्योंकि 17 अक्टूबर को ही प्रदेश में तीसरी बार बनी वर्तमान सरकार का एक साल पूरा हो रहा है.
कृष्ण बेदी ने यह भी कहा कि सरकार पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है और प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं.
ये भी पढ़ें: PM मोदी ने किया बिहार के युवाओं से संवाद, अभिभावक बोले- नौजवानों में हुआ ऊर्जा का संचार
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप समेत 14 देशों के…
Latif Bhat Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर कमांडर…
क्राफ्टन ने 18 नवंबर को भारत में BGMI 4.7 Update रोलआउट किया है. नए अपडेट…
Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फिर…
Rockstar Games का बहुप्रतीक्षित गेम Grand Theft Auto VI (GTA 6) 19 नवंबर 2026 को…
Karan Chaudhary Death: अलीगढ़ के करन चौधरी की 24 नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन…