प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के साथ बिहार के युवाओं से संवाद किया. खासकर जेन-जी ग्रुप को संबोधित करते हुए भविष्य संवारने के मंत्र दिए. उसी कड़ी में बिहार के भागलपुर में एक डिफेंस एकेडमी में कैरियर का चयन करने वाले बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ पीएम मोदी के संबोधन को देखा. मीडिया से बात करते हुए जेन-जी और उनके गार्जियन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी युवाओं में ऊर्जा का संचार कर रहे हैं.
एक अभिभावक ने कहा कि आज पीएम मोदी का संबोधन जेन-जी युवाओं के लिए हुआ है. यह देश के युवाओं के लिए उत्साहवर्धन है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी खराब मानसिकता के तहत देश के युवाओं को भड़काना चाहते हैं, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है. लोगों ने पीएम मोदी का संबोधन सुना है, और उनमें उत्साह का संचार हुआ.
प्रधानमंत्री मोदी ने कौशल विकास, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए आवाहन किया है. देश के युवा पीएम मोदी के साथ खड़े हैं.
वही, एक व्यक्ति ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह बताने का काम किया है कि जेन-जी भारत को विश्वगुरु और आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देगा. युवा नए भारत के सृजन के लिए तत्पर हैं. एनडीए की सरकार देश को आगे बढ़ाने के लिए बिहार के युवाओं को कई तरह की सुविधाएं दे रही है. विपक्ष युवाओं को भड़काकर नकारात्मक दिशा में ले जाने का प्रयास कर रहा है. यह देश के लिए शर्मसार करने वाली बात है.
युवा गुलशन कुमार ने बताया कि मैंने पीएम मोदी का संबोधन सुना. इससे मैं देश के विकास में योगदान देने के लिए उत्साहित हूं. पीएम मोदी के शासन में देश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है.
एक अन्य युवक ने कहा कि पीएम मोदी ने बिहार सरकार, खासकर सीएम नीतीश कुमार की सराहना की, जिससे प्रदेशवासियों और युवाओं में खासा उत्साह है. प्रदेश में नीतीश सरकार में शिक्षा की बेहतरी के लिए कई काम किए गए; लड़की और लड़कों में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है. यह छात्रों के लिए बड़े गौरव की बात है. युवा सौरभ कुमार ने बताया कि यह देश के लिए गौरव की बात है कि पीएम अपने संबोधन में बिहार के लिए रोजगार की बात कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान में जुटे कर्मियों को दी बधाई
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

