देश

औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्त होना है, 10 वर्षों में नया भारत दिखेगा- हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में PM मोदी

HT Leadership Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2025 (HTLS 2025) में शाम 6:30 बजे लोगों को संबोधित किया. यह समिट इस बार ‘Transforming Tomorrow’ थीम पर आयोजित की गई थी. पीएम मोदी ने अपने भाषण से देशवासियों को नया जोश दिया. उन्होंने भारत के भविष्य को लेकर कई अहम बातें कही.

औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति का संकल्प

पीएम ने कहा कि भारत को अपनी पुरानी औपनिवेशिक मानसिकता से छुटकारा पाना होगा. उन्होंने 10 साल का समयसीमा तय की, जिसमें देश को इस सोच से आजादी दिलाई जाएगी. उनका कहना था कि हमारा देश अब गुलामी की सोच से बाहर निकलकर आगे बढ़ेगा. यह बदलाव हर क्षेत्र में दिखना चाहिए.

भारत की अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती

अपने भाषण में पीएम (PM Modi) ने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की बात कही. उन्होंने बताया कि सरकार ने ‘नेशन फर्स्ट’ के नजरिए से कई सुधार किए हैं. इन सुधारों से भारत दुनियाभर में अपनी पहचान बना रहा है. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि भारत आने वाले समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करे.

नागरिकों के लिए आसान नियम

पीएम (PM Modi) ने बताया कि अब नागरिकों के लिए नियम आसान किए जा रहे हैं. उन्होंने उदाहरण दिया कि अब किसी दस्तावेज को साबित करने के लिए सिर्फ आपका खुद का हलफनामा काफी है. इससे लोगों को परेशानी से बचाया जा सकेगा. यह कदम भारत को आधुनिक और सशक्त बनाने की दिशा में है.

युवाओं और समाज को संदेश

PM मोदी ने युवाओं से अपील की कि वे सिर्फ अपने भविष्य के बारे में न सोचें. देश के सपनों को पूरा करने में भी उनकी बड़ी भूमिका है. उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना होगा ताकि भारत का विकास सबके लिए हो.

23वें संस्करण का समापन

HTLS 2025 का यह 23वें संस्करण पीएम के शक्तिशाली भाषण के साथ खत्म हुआ. लोगों ने उनके विचारों को खूब सराहा. सोशल मीडिया पर #HTLS2025 ट्रेंड करने लगा. कई लोगों ने कहा कि पीएम का विजन देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.

अंत में पीएम (PM Modi) ने जोर देकर कहा कि भारत का असली विकास तभी होगा जब हर नागरिक को बिना भेदभाव के मौके मिलें. उन्होंने देशवासियों से साथ मिलकर इस सपने को साकार करने की अपील की. यह भाषण न सिर्फ प्रेरणादायक था, बल्कि भविष्य के लिए एक नई दिशा भी दिखाता है.

ये भी पढ़ें- ‘अब समय है…हम अदालत के बाहर भी न्याय की पूरी व्यवस्था करें’, जस्टिस बी.आर. गवई ने समझाई मध्यस्थता की अहमियत

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

26 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

47 minutes ago

वृषभ राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, ऑफिस में होगी तारीफ; जीवनसाथी से बहस करने से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…

54 minutes ago