लीगल

Loksatta Lecture: जस्टिस बी.आर. गवई बोले- भारत सदियों से समान अवसर की लड़ाई लड़ रहा, अभी बहुत कुछ करना बाकी

Loksatta Lecture At Mumbai: मुंबई में लोकसत्‍ता के एनुअल लेक्‍चर में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के पूर्व चीफ जस्टिस बी.आर. गवई ने कहा कि भारत में समान अवसर (Equal Opportunity) की लड़ाई बहुत पुरानी है. यह लड़ाई सदियों से चल रही है.

जस्टिस बी.आर. गवई ने बताया कि भारतीय संविधान ने इस लड़ाई को नया बल दिया. डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान निर्माताओं ने दलितों, पिछड़ों, महिलाओं और कमजोर वर्गों को बराबरी का हक दिलाने की मजबूत नींव रखी.

अभी भी लंबी दूरी बाकी: न्यायमूर्ति गवई

जस्टिस बी.आर. गवई ने माना कि बहुत प्रगति हुई है, पर अभी भी पूरा समान समाज बनाने में काफी दूर जाना है. समाज के हर वर्ग को बराबर मौका मिले, इसके लिए अभी और मेहनत चाहिए.

आरक्षण सिर्फ हक, कोई एहसान नहीं

उन्होंने साफ कहा कि आरक्षण किसी पर एहसान नहीं है. यह उन लोगों का संवैधानिक हक है जिन्हें सदियों तक अवसरों से वंचित रखा गया. आरक्षण सामाजिक न्याय का जरिया है.

न्यायमूर्ति की युवाओं से खास अपील

जस्टिस बी.आर. गवई ने युवाओं से कहा कि वे सिर्फ अपने करियर के बारे में न सोचें. देश और समाज को मजबूत बनाने में भी अपनी भूमिका निभाएं. संविधान के सपनों को पूरा करने में युवा सबसे बड़ी ताकत हैं.

जीवंत रखें समान भारत का सपना

अंत में उन्होंने कहा कि भारत का असली लोकतंत्र तब बनेगा जब हर नागरिक को बिना भेदभाव के शिक्षा, नौकरी और सम्मान मिले. यह सपना हम सबको मिलकर पूरा करना है. इस समारोह में बड़ी संख्या में वकील, छात्र और नागरिक मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: इंडिगो मामले में सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग, 1000 से ज्यादा उड़ानें हो चुकी हैं रद्द

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

32 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago