प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी को राजस्थान के अजमेर के दौरे पर रहेंगे. उनका यह कार्यक्रम विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन, स्वास्थ्य संबंधी नई पहल की शुरुआत तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे अहम आयोजनों से जुड़ा होगा. इस दौरे को लेकर प्रदेश में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
स्थानीय निवासी रचित कच्छावा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सभी वर्गों में उत्सुकता है. उन्होंने कहा कि “डबल इंजन सरकार तेज रफ्तार से काम कर रही है और 28 फरवरी का दिन ऐतिहासिक साबित होगा.” उनके अनुसार, 21 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे और 23,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी.
उन्होंने यह भी कहा कि अजमेर को राजस्थान की हृदयस्थली बताते हुए प्रधानमंत्री यहां से अक्सर महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हैं. साथ ही एचपीवी वैक्सीन की लॉन्चिंग को महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा कदम बताया.
एक अन्य दिनेश खंडेलवाल ने भी प्रधानमंत्री के राजस्थान दौरे को बहुत ही ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा, “अजमेर राजस्थान की हृदयस्थली है और आवाभगत के लिए बहुत ही प्रसिद्ध रही है. प्रधानमंत्री पहले भी दो बार आ चुके हैं. उन्हें पता है कि जब यहां से किसी चीज की घोषणा होगी, तो बड़े स्तर पर इसका प्रभाव जाएगा, जैसे कि कैंसर के लिए जो वैक्सिन बनाई गई, जिसकी लॉन्चिंग अजमेर से हो रही है.”
एक महिला, अनिता ने बताया, “अजमेर की पावन धरा पर कल हमारे प्रधानमंत्री पधार रहे हैं. वे अनेकों योजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिसमें एक महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है. पीएम मोदी एचवीपी वैक्सीन का शुभारंभ करेंगे, जिससे सबसे ज्यादा महिलाओं को सुरक्षा प्रदान होगी. कम से कम इसे 9 से 14 वर्ष की बालिकाएं लगा सकती हैं, वहीं अधिकतर 26 वर्ष की उम्र के व्यक्ति इसे लगा सकते हैं. इससे भविष्य में कैंसर से सुरक्षा प्रदान होगी.”
ये भी पढ़ें: ‘दिल्ली का शीश महल छोड़कर पंजाब के आलीशान…’ केजरीवाल की रिहाई पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता क्या बोलीं?
दरअसल, पीएम मोदी शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे अजमेर पहुंचेंगे, जहां वे 16,680 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस अवसर पर वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…
Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…