Gujarat Bharuch News: गुजरात के भरूच में सरकारी जमीन पर बने बालापीर दरगाह और दो मजारों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही. प्रशासन ने यह कार्रवाई ग्रामीणों की शिकायत पर की. कार्रवाई से पहले पंचायत ने दरगाह को नोटिस दे दिया था.
यह मामला भरूच के गोवाली गांव का है. जहां के सरकारी गौचर जमीन पर अवैध रूप से बालापीर दरगाह, दो मजार और एक कमरा बना दिया गया था. जिसको लेकर ग्रामीण काफी नाराज थे. उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी.
गोवाली गांव में हिंदुओं की संख्या सबसे ज्यादा है. यहां पर पशुओं को चराने के लिए बड़ा गौचर जमीन है. जिसपर अवैध रूप से एक दरगाह, दो मजार और रहने के लिए कमरा बना दिया गया गया था.
गांव के हिंदू समुदाय के लोगों ने इस निर्माण का विरोध करते हुए सरकारी जमीन का अतिक्रमण का मामला दर्ज कराया था. इसके अलावा कलेक्टर को ज्ञापन देकर इस दरगाह सहित मजारों को हटाने की मांग की थी.
गांव गोवाली के ग्राम पंचायत ने भी कई बार नोटिस देकर निर्माण कराने वालों को इसे हटाने के लिए कहा था, लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई. जिसपर ग्रामीणों प्रशासन की ओर रूख किया और पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की.
ये भी पढ़ें- केजरीवाल पर BJP का पोस्टर वार! लिखा- AAP के पाप अभी धुले नहीं हैं
ग्रामीणों की मांग पर जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. ध्वस्तीकरण के दौरान भरूच जिला पुलिस के साथ मौके पर कई अधिकारी और ग्राम पंचायत के लोग मौजूद रहे. पुलिस ने बुलडोजर से दरगाह, दोनों मजारों और कमरों को ध्वस्त कर दिया. इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.
जानकारी के मुताबिक ध्वस्तीकरण के दौरान दरगाह से जुड़ा कोई भी व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं था. सिर्फ दरगाह की देखभाल करने वाला खादिम ही मौजूद रहा.
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…
Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…