देश

पीएम मोदी, अमित शाह ने देशवासियों को दी महानवमी की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं ने बुधवार को देशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आप सभी को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं. नवरात्रि का यह शुभ अवसर हर किसी के लिए सौभाग्य, समृद्धि और सफलता लेकर आए, यही कामना है.

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में सुर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज में देवी भजन, जगजननी के दर्शन नाम का वीडियो भी पोस्ट किया. इसमें मातारानी के भजनों को सुर कोकिला ने अपनी शानदार आवाज दी है. महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा कि महानवमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.

शिवराज सिंह और सीएम योगी ने भी दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि पावन ‘महानवमी’ की सभी श्रद्धालुओं, भक्तों और प्रदेशवासियों को अनंत शुभकामनाएं. अष्ट सिद्धि, नौ निधियों की प्रदाता, करुणामयी मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की कृपा से सभी को सुयशपूर्ण जीवन, समृद्धि व आरोग्यता प्राप्त हो एवं उनकी कृपा चराचर जगत पर बनी रहे, यही कामना है. जय मां सिद्धिदात्री.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि आप सभी को पावन महानवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. जगत जननी मां जगदंबा के नवम स्वरूप, सर्वसिद्धियां प्रदान करने वाली मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों पर अपनी असीम कृपा की अनवरत वर्षा करती रहें. हर घर-आंगन धन-धान्य से भरा रहे, सुख, समृद्धि, सौभाग्य के नव पुष्प खिलें, सबका मंगल व कल्याण हो, सबकी मनोकामनाएं पूरी हों, मैया के श्रीचरणों में यही प्रार्थना करता हूं. जय मां सिद्धिदात्री.

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखा कि आप सभी को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं. मां का दिव्य आशीर्वाद आप सभी के जीवन में सफलता, सिद्धि, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार करे.

सांसद स्वाति मालीवाल ने लिखा कि महानवमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. मां की असीम शक्ति और कृपा हम सबको धर्म, साहस और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है. देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो. जय माता दी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

9 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

29 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

1 hour ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago