Weather Update: मानसून के विदा लेने के बाद उत्तर भारत का मौसम एक बार फिर से बदलते मूड में नजर आ रहा है. बीते दिन राजधानी दिल्ली के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बारिश हुई. वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में बरसात के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दशहरे तक देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है, लेकिन कुछ इलाकों में अभी भी बारिश का अलर्ट जारी है.
उत्तर प्रदेश और बिहार में पिछले कुछ दिनों की उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशान करने वाली रही थी. लेकिन बीते दिन कई शहरों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी. मौसम विभाग ने 1 से 4 अक्टूबर तक गोरखपुर, बलिया, मऊ, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, कुशीनगर, जौनपुर, मिर्जापुर और भदोही जैसे कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
वहीं, पश्चिमी यूपी में नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, रामपुर और अमरोहा में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है.
पश्चिमी बिहार के कई जिलों में भी तेज बारिश होने की संभावना है. हालांकि बिहार के ज्यादातर हिस्सों में अभी धूप का मजा भी लिया जा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 2-3 अक्टूबर से बिहार में मौसम बदलना शुरू होगा और 4-5 अक्टूबर को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है.
ये भी पढ़ें-
उत्तराखंड में पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, 3 से 6 अक्टूबर तक कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में लोगों को बरसात से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन 4 से 6 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
कई लोग सोच रहे होंगे कि मानसून की विदाई हो चुकी है, फिर भी बारिश क्यों हो रही है? दरअसल, पिछले कुछ दिनों में तेज गर्मी और उमस के कारण तापमान बढ़ा. इससे दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात तक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया. यही कारण है कि मानसून की विदाई पूरी तरह से नहीं हुई और कई जगहों पर बारिश देखने को मिल रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…