देश

Veer Savarkar Birth Anniversary: पीएम मोदी और अमित शाह ने सावरकर के अदम्य साहस और संघर्ष को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को वीर सावरकर को उनकी जयंती पर याद किया. सभी ने उनके अदम्य साहस और संघर्ष को नमन किया.

Veer Savarkar को पीएम ने किया नमन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “भारत माता के सच्चे सपूत वीर सावरकर (Veer Savarkar) को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. विदेशी हुकूमत की कठोर से कठोर यातनाएं भी मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण भाव को डिगा नहीं पाईं. आजादी के आंदोलन में उनके अदम्य साहस और संघर्ष की गाथा को कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता. देश के लिए उनका त्याग और समर्पण विकसित भारत के निर्माण में भी पथ-प्रदर्शक बना रहेगा.

अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए साहस और संयम की पराकाष्ठा पार करने वाले स्वातंत्र्यवीर सावरकर ने राष्ट्रहित को अखिल भारतीय चेतना बनाने में अविस्मरणीय योगदान दिया. 1857 के स्वतंत्रता संग्राम को अपनी लेखनी से ऐतिहासिक बनाने वाले सावरकर जी की मातृभूमि के प्रति निष्ठा और समर्पण को अंग्रेजों की कठिन यातनाएँ भी डिगा न सकीं. भारतीय समाज को अस्पृश्यता के दंश से मुक्त कर एकता के मजबूत सूत्र में पिरोने हेतु आजीवन समर्पित वीर सावरकर जी को उनकी जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से कोटिशः नमन.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “प्रखर क्रांतिकारी एवं विचारक स्वातंत्र्य वीर सावरकर की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण एवं नमन करता हूं. उनका अदम्य साहस, राष्ट्र के प्रति समर्पण और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान प्रेरणादायी है. उनकी विचारशीलता और राष्ट्रनिष्ठा देशवासियों के लिए अनुकरणीय है.”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, मां भारती के अमर सपूत, ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें नमन. ‘राष्ट्रनायक’ वीर सावरकर का संघर्षमय जीवन हम सभी को राष्ट्रसेवा हेतु प्रेरणा प्रदान करता रहेगा.”

यह भी पढ़ें- सशस्त्र बलों में समन्वय और अनुशासन को मजबूती: केंद्र सरकार ने ‘अंतर-सेवा संगठन अधिनियम 2023’ के नियम किए अधिसूचित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मां भारती के वीर सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी नेता, ओजस्वी वक्ता एवं समर्पित समाज सुधारक वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर कोटि-कोट नमन. देशभक्ति से ओत-प्रोत आपके विचार हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरणा देते रहेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago