देश

PM Modi और चिली के राष्ट्रपति की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर हुई चर्चा

PM Modi Meets Chile President: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हैदराबाद हाउस में चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने आर्थिक, वाणिज्य और सामाजिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. राष्ट्रपति बोरिक अपनी भारतीय समकक्ष, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे. चर्चा के बाद उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया जाएगा. इससे पहले, बोरिक ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस पल को याद करते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा, “मंत्रियों और सांसदों के अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ, हमने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जो नई दिल्ली में उनके सम्मान में बनाया गया स्मारक है. उनकी विरासत हमें याद दिलाती है कि भारत के साथ, हम न केवल समान हितों और अपने लोगों के लिए महान अवसरों के भविष्य को साझा करते हैं, बल्कि मौलिक मूल्यों को भी साझा करते हैं.”

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चिली के राष्ट्रपति से मुलाकात की

इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट के साथ बातचीत की. दोनों नेताओं ने दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की. जयशंकर ने ट्वीट किया, “चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक से मुलाकात कर खुशी हुई. हमारे दीर्घकालिक सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं.”

विदेश मंत्री ने कहा, “मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज उनकी बातचीत से नई साझेदारियां और अधिक सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा.”

बोरिक सोमवार सुबह पांच दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे. केंद्रीय राज्य मंत्री (एमओएस) पाबित्रा मार्गेरिटा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. हवाई अड्डे पर उतरने पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

विदेश मंत्रालय ने पोस्ट किया, “आपका स्वागत है, राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक! चिली के राष्ट्रपति बोरिक भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे. उनका औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.”

भारत-चिली संबंधों पर हुई चर्चा

राष्ट्रपति बोरिक के साथ मंत्रियों, संसद सदस्यों, वरिष्ठ अधिकारियों, व्यापार प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों और भारत-चिली सांस्कृतिक आदान-प्रदान में शामिल प्रमुख चिलीवासियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है. चिली के राष्ट्रपति 5 अप्रैल को अपनी यात्रा समाप्त करने से पहले आगरा, मुंबई और बेंगलुरु का दौरा भी करेंगे.

भारत पहुंचने के बाद चिली के राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट किया, “सुबह 6:30 बजे दिल्ली में. ऐसे समय में जब बहुपक्षीय सहयोग पहले से कहीं अधिक जरूरी है. हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सबसे अधिक आबादी वाले देश के बारे में बात कर रहे हैं, जिसके साथ हम कृषि व्यवसाय, इनोवोवेशन, रचनात्मक उद्योगों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में विकास के लिए समान आधार और अवसर साझा करते हैं.”

राष्ट्रपति बोरिक ने कहा, “हम अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए यहां आए हैं और इसीलिए मेरे साथ सरकारी अधिकारी, राष्ट्रीय कांग्रेस, व्यापार जगत के नेता, इनोवेशन, संस्कृति के क्षेत्र के नेता, प्रतिष्ठित प्रोफेसर और छात्र मौजूद हैं. कार्यक्रम बहुत व्यस्त है. मैं आपको जानकारी देता रहूंगा!”

ये भी पढ़ें:Delhi Riots 2020: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कानून मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुनः जांच के आदेश दिए

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘वीजा पर आई थीं अमेरिका, अब संसद में बुलंद करेंगी आवाज’ म‍िडटर्म इलेक्‍शन में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल ने जीता चुनाव

Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…

58 minutes ago

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

3 hours ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

3 hours ago