देश

एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर पीएम मोदी और शाह ने सीपी राधाकृष्णन को दी बधाई

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें इस अवसर पर बधाई दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में थिरु सीपी राधाकृष्णन ने अपनी लगन, विनम्रता और बुद्धिमत्ता से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है. विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने हमेशा सामुदायिक सेवा और वंचितों के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित किया है. उन्होंने तमिलनाडु में जमीनी स्तर पर व्यापक कार्य किया है. मुझे खुशी है कि एनडीए परिवार ने उन्हें हमारे गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित करने का निर्णय लिया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार के रूप में नामित होने पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को बधाई. एक सांसद और विभिन्न राज्यों के राज्यपाल के रूप में आपकी भूमिकाओं ने संवैधानिक कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से निभाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपका विशाल अनुभव और ज्ञान उच्च सदन की प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा और नई उपलब्धियां हासिल करेगा. इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा संसदीय बोर्ड के सभी सदस्यों का आभार.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी दी बधाई

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार घोषित होने पर सीपी राधाकृष्णन को बधाई. वर्तमान में वे महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं, इससे पहले वे झारखंड के राज्यपाल रह चुके हैं. इसके अलावा, वे लोकसभा में सांसद भी रह चुके हैं.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. पिछड़े वर्ग से ताल्लुक रखने वाले राजनेता, जिन्होंने कई राज्यों के राज्यपालों सहित अनेक महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं. आपका राष्ट्रहित में समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व एवं निरंतर सेवाभाव निश्चय ही भारत को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा.


ये भी पढ़ें: स्वयंसेवक से सांसद और गवर्नर तक, कौन हैं एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन?


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

6 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

11 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

26 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

31 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

43 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

44 minutes ago