देश

दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता को PM Modi का तोहफा, 22 अगस्त को तीन नई मेट्रो लाइनों का करेंगे उद्घाटन, मेट्रो में सफर भी करेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 22 अगस्त को पश्चिम बंगाल (West Bengal) कोलकाता और आसपास के इलाकों में तीन नई मेट्रो (Metro) लाइनों का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री (PM Modi) मेट्रो में सफर भी करेंगे.

किसने दी जानकारी?

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और सांसद समिक भट्टाचार्य (Samik Bhattacharya) ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्यक्रम की जानकारी दी. उन्होंने बताया,

“प्रधानमंत्री (PM Modi) सबसे पहले कोलकाता एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे. वहां मेट्रो (Metro) सेवा का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे मेट्रो से जेसोर रोड से जय हिंद एयरपोर्ट मेट्रो (Metro) स्टेशन तक का सफर करेंगे. इसके बाद सड़क मार्ग से दमदम सेंट्रल जेल ग्राउंड जाएंगे, जहां उनके प्रशासनिक और राजनीतिक कार्यक्रम होंगे.”

मार्च 2024 में अंडरवॉटर मेट्रो सेवा का उद्घाटन

बता दें, इससे पहले मार्च 2024 में उन्होंने देश की पहली अंडरवॉटर मेट्रो सेवा का उद्घाटन किया था और हुगली नदी के नीचे से मेट्रो में सफर किया था.

कहां से कहां तक मेट्रो का विस्तार?

इस बार प्रधानमंत्री (PM Modi) ऑरेंज लाइन (न्यू गरिया से एयरपोर्ट) और ग्रीन लाइन (सेक्टर फाइव से हावड़ा मैदान) पर विस्तारित सेवाओं की शुरुआत करेंगे. पीएम मोदी ने इससे पहले न्यू गरिया से रुबी (हेमंत मुखर्जी स्टेशन) तक ऑरेंज लाइन की सेवा शुरू की थी. अब वे रुबी से बेलियाघाटा तक की सेवा की शुरुआत करेंगे. इससे ईएम बाईपास पर न्यू गरिया से बेलियाघाटा तक मेट्रो (Metro) सेवा उपलब्ध हो जाएगी.

भट्टाचार्य का राज्य सरकार पर निशाना

समिक भट्टाचार्य (Samik Bhattacharya) ने राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा,

“राज्य में 43 रेलवे प्रोजेक्ट रुके हुए हैं. अगर किसी राज्य में जमीनी नीति ही स्पष्ट नहीं है और सरकार यह ऐलान कर दे कि हम एक इंच भी जमीन अधिग्रहण नहीं करेंगे, तो रेलवे जैसी योजनाएं कैसे पूरी होंगी?”

इसे भी पढ़ें-एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर पीएम मोदी और शाह ने सीपी राधाकृष्णन को दी बधाई

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि बंगाल में रेलवे और मेट्रो की बेहतर सेवाएं मिलें, लेकिन राज्य सरकार की नीतियों के कारण यहां विकास की रफ्तार थम रही है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

10 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

10 minutes ago

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

35 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

46 minutes ago

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

1 hour ago