सांकेतिक तस्वीर.
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक व्यक्ति द्वारा न्यायमूर्ति के खिलाफ जांच की मांग पर स्वत: संज्ञान लेने की अपील को खारिज कर दिया. याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि उसने इस मामले में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष को शिकायत भेजी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.
याचिकाकर्ता ने अदालत में न्यायमूर्ति का नाम लिए बिना कहा कि वह नहीं चाहता कि किसी एक व्यक्ति की वजह से पूरी न्यायपालिका की छवि धूमिल हो. इस पर मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा, “कोई भी ऐसा नहीं चाहता.”
व्यक्ति ने दावा किया कि वह इस बात से परेशान है कि CBDT अध्यक्ष ने उसकी शिकायत पर विचार नहीं किया. जब अदालत ने पूछा कि वह कोर्ट से क्या चाहता है और क्या उसने कोई याचिका दाखिल की है, तो उसने अनुरोध किया कि कोर्ट इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेकर निर्देश जारी करे.
हालांकि, पीठ ने स्पष्ट किया कि स्वत: संज्ञान लेने का अधिकार अदालत के पास होता है, किसी याचिकाकर्ता के कहने पर ऐसा नहीं किया जा सकता.
इसके बाद व्यक्ति ने कहा कि वह इस मुद्दे पर केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) और पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगा, साथ ही एक जनहित याचिका (PIL) भी दायर करेगा. इस पर अदालत ने टिप्पणी की, “आप जो चाहें कर सकते हैं, हम आपको सलाह देने के लिए नहीं बैठे हैं.”
व्यक्ति की यह अपील न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आवास से कथित रूप से अधजली नकदी की बोरी मिलने के विवाद के संदर्भ में की गई थी. हालांकि, अदालत ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की और स्वत: संज्ञान लेने से साफ इनकार कर दिया.
ये भी पढ़ें- प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले चार सरकारी डॉक्टरों पर कार्रवाई के निर्देश
-भारत एक्सप्रेस
Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…
UP Rajya Sabha Election: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव में सपा ने रामगोपाल…
सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…
Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…
लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…
Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…