देश

2026 की बोर्ड परीक्षाओं से पहले परीक्षा पे चर्चा, एग्जाम वॉरियर्स से बतियाएंगे PM मोदी, जानें क्‍या कहा

Pariksha Pe Charcha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज घोषणा की कि इस साल का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम जल्द ही होने वाला है. कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं. इसी के साथ परीक्षा पे चर्चा का आयोजन भी होगा.

पीएम मोदी ने कहा कि वे छात्रों, माता-पिता और शिक्षकों से बात करेंगे. बातचीत में परीक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होगी. खास तौर पर परीक्षा के तनाव को कैसे कम करें, शांत और आत्मविश्वास कैसे रखें, ये बताया जाएगा. परीक्षा देते समय मुस्कुराहट के साथ कैसे जाएं, इस पर भी जोर होगा.

एग्जाम वॉरियर्स से अपील

प्रधानमंत्री ने छात्रों को एग्जाम वॉरियर्स कहा है. वे छात्रों के सवाल सुनना चाहते हैं. साथ ही उनके अनुभव भी जानना चाहते हैं. ये अनुभव दूसरे छात्रों को प्रेरणा दे सकते हैं. पीएम मोदी ने छात्रों से अपने सवाल या अनुभव साझा करने की अपील की है.

परीक्षा पे चर्चा की लोकप्रियता

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम हर साल लाखों छात्रों को प्रेरित करता है. इसमें पीएम मोदी सीधे छात्रों से जुड़ते हैं. वे तनाव मुक्त परीक्षा की सलाह देते हैं. इस कार्यक्रम से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है. माता-पिता और शिक्षक भी इससे फायदा उठाते हैं.

कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए छात्र पंजीकरण करा सकते हैं. ज्यादा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. पीएम मोदी ने सभी को इस चर्चा का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है.

महात्मा बुद्ध के अवशेष 127 साल बाद भारत वापस लाए गए, दिल्ली में PM मोदी ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन, देखिए VIDEO

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

16 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

53 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

1 hour ago