लीगल

दिल्ली में ई-रिक्शा पलटने से 8 साल की बच्ची की हुई मौत के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, मांगा जवाब

दिल्ली में ई-रिक्शा पलटने से 8 साल की बच्ची की हुई मौत के मामले में  दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. साथ ही कोर्ट ने ट्रांसपोर्ट विभाग, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली नगर निगम से भी जवाब देने को कहा है. दायर याचिका में नियमों को सख्त बनाने की मांग की गई है. कोर्ट 18 मार्च को अगली सुनवाई करेगा.

मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की पीठ मामले में सुनवाई कर रही है. यह याचिका मनीष पराशर ने दायर की है.

याचिका में मांगी सख्त कार्रवाई

दायर याचिका में कोर्ट ने कहा है कि अगस्त 2025 में जाफराबाद इलाके में लापरवाही से गाड़ी चलाने की वजह से एक बिना रजिस्टर्ड, बिना इंश्योरेंस और खराब हालत वाला ई- रिक्शा पलट गया, जिससे उनकी आठ साल की बेटी की मौत हो गई थी. दायर याचिका में कहा गया है कि दिल्ली में ई-रिक्शा का संचालन खुलेआम नियमों की अनदेखी कर किया जा रहा है. ऐसे वाहन यात्रियों, पैदल चलने वालों और परिवारों के लिए गंभीर और जानलेवा बन गया है. जिसके चलते लगातार दुर्घटना हो रही है और लोगों की मौत हो रही है. दायर याचिका में यह भी कहा गया है कि बड़ी संख्या में बिना पंजीकरण और बिना नियमन वाले ई-रिक्शा सड़कों पर चल रहे हैं, जो वैधानिक सुरक्षा और तकनीकी मानकों का पालन नहीं करते.

इसके कारण न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि आम नागरिकों की जान को भी गंभीर खतरा पैदा होता है. मृतक अंशिता शाहदरा के लिटिल फ्लावर स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्र थी. मां ने बताया कि स्कूल के लिए देरी हो रही थी, इसलिए बेटी को अपनी बहन और बच्चों के साथ ई-रिक्शा में गई थी. परिजनों का आरोप है कि इलाके में बिना लाइसेंस के ई -रिक्शा चल रहे है, जिन्हें नाबालिग और नशेड़ी चला रहा था.

ये भी पढ़ें: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

24 seconds ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

8 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

21 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

30 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

36 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago