देश

दिल्ली वालों की मौज! 6969 करोड़ की ‘सुपर-टनल’ को पीएम मोदी की मंजूरी, छूमंतर होगा ट्रैफिक जाम

दिल्ली के जानलेवा ट्रैफिक जाम में फंसने वालों के लिए एक ऐसी ‘महा-खुशखबरी’ आई है, जो सीधे तौर पर आपके सफर की तकदीर बदल देगी! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे (NH 248 BB) को वसंत कुंज के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने वाली 6-लेन की अंडरग्राउंड ‘सुपर-टनल’ (सड़क सुरंग) के निर्माण को मंजूरी दे दी है. यह 6969.67 करोड़ रुपये का हाई-टेक प्रोजेक्ट दिल्ली के वेस्ट और साउथ हिस्से के बीच की दूरी को ‘रॉकेट’ की स्पीड से कम कर देगा.

जमीन के नीचे दौड़ेगी दिल्ली, जंगल भी रहेगा सुरक्षित

8.1 किलोमीटर लंबे इस पूरे कॉरिडोर में 3.14 किलोमीटर की एक शानदार ट्विन-ट्यूब टनल (Twin-tube Tunnel) बनाई जाएगी. यह सुरंग शिवमूर्ति इंटरचेंज से शुरू होगी. सबसे खास बात यह है कि इसका 1.98 किलोमीटर हिस्सा ‘सदर्न रिज’ (Southern Ridge) के घने जंगलों के ठीक नीचे से गुजरेगा. यानी ऊपर पेड़-पौधे और वन्यजीव पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे, और जमीन के सीने को चीरकर नीचे 6-लेन के हाईवे पर दिल्ली का ट्रैफिक फर्राटे भरेगा.

गुरुग्राम, एयरपोर्ट और नोएडा वालों की मौज

इस प्रोजेक्ट के बनने से सिर्फ वेस्ट और साउथ दिल्ली ही नहीं, बल्कि गुरुग्राम (Gurugram) और IGI एयरपोर्ट से आने-जाने वाले ट्रैफिक को भी सीधा फायदा मिलेगा. यही नहीं, NHAI ने एक और ‘मास्टरप्लान’ तैयार किया है. भविष्य में एम्स और महिपालपुर के बीच एक एलिवेटेड कॉरिडोर का भी प्रस्ताव है, जो इस टनल को बारापुल्ला एलिवेटेड रोड से जोड़ देगा. इसका सीधा मतलब है कि वेस्ट और साउथ दिल्ली सीधे पूर्वी दिल्ली, नोएडा (Noida) और गाजियाबाद से कनेक्ट हो जाएंगे.

भीड़भाड़ खत्म करने का ‘डबल धमाका’

छतरपुर और महिपालपुर चौराहे पर लगने वाले महा-जाम को खत्म करने के लिए भी तगड़ा इंतजाम किया गया है. नेल्सन मंडेला मार्ग के समानांतर 1.8 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड सड़क, एक नया फ्लाईओवर और गाड़ियों को मुड़ने के लिए एलिवेटेड यू-टर्न भी बनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: यूपी-एमपी की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने 7145 करोड़ के कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को दी मंजूरी; क्या है पूरा प्रोजेक्ट

रोजगार की भी होगी बौछार

इस हाई-स्पीड कॉरिडोर से न केवल सफर का समय बचेगा, बल्कि दिल्ली-एनसीआर में आर्थिक गतिविधियों का ‘विस्फोट’ होगा. सरकार के अनुमान के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के निर्माण से करीब 17.34 लाख व्यक्ति-दिवस (प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार) पैदा होंगे. साफ है, कनेक्टिविटी को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में मोदी सरकार का यह ‘इन्फ्रा-हंटर’ दिल्ली वालों को ट्रैफिक के चंगुल से हमेशा के लिए आजाद करने की सबसे बड़ी गारंटी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

20 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

24 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

36 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

37 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

53 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

56 minutes ago