प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (18 जनवरी) को असम का दौरा किया. उन्होंने काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट के लिए भूमि पूजन किया साथ ही दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई. पीएम ने गुवाहाटी में आयोजित बागुरुम्बा द्वौ प्रोग्राम में शिरकत की और उसे भारत की संस्कृति की महानता बताया.
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए ‘बागुरुम्बा द्वौ’ कार्यक्रम को खूब सरहा. उन्होंने लिखा, “गुवाहाटी में आयोजित बागुरुम्बा द्वौ एक ऐसा अनुभव था जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा. जीवंत बोडो संस्कृति, दस हजार से अधिक लोगों की भागीदारी, शानदार लेजर शो और भी बहुत कुछ. यह देखकर खुशी हुई कि यह कार्यक्रम पूरे भारत में धूम मचा रहा है और लोग हमारी संस्कृति की महानता को सराह रहे हैं.”
प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी में लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस असम के लोगों को अपना नहीं मानती है. कांग्रेस के लोगों को विदेशी घुसपैठिए ज्यादा पसंद हैं, क्योंकि वे यहां आकर कांग्रेस के कट्टर वोट बैंक बन जाते हैं. इसलिए कांग्रेस के राज में विदेशी घुसपैठिए आते रहे, असम की लाखों बीघा जमीन पर कब्जा करते रहे और कांग्रेस सरकार उनकी मदद करती रही.
उन्होंने कहा कि जब हम असम की कला, संस्कृति और पहचान का सम्मान करते हैं, तो कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें तकलीफ हो जाती है. असम का सम्मान कांग्रेस के लोगों को अच्छा नहीं लगता. कांग्रेस ने भूपेन हजारिका जी को भारत रत्न देने का विरोध किया था. कांग्रेस के कर्नाटक सरकार के मंत्री ने असम में सेमीकंडक्टर यूनिट का विरोध किया था.
ये भी पढ़ें: ‘कांग्रेस ने वोट के लिए घुसपैठियों को सौंप दी असम की मिट्टी’, असम में गरजे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट की सबसे बड़ी पीड़ा हमेशा दूरी की रही है. दूरी दिलों की और दूरी स्थानों की रही. दशकों तक यहां के लोगों को ये महसूस होता रहा कि देश का विकास दूसरी जगह हो रहा है और वे पीछे छूट रहे हैं. इसका असर सिर्फ अर्थव्यवस्था पर नहीं पड़ा, बल्कि भरोसे पर भी पड़ा. इस भावना को बदलने का काम भाजपा ने किया.
-भारत एक्सप्रेस
Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…