देश

SLBC Tunnel Accident: PM मोदी ने तेलंगाना CM से की बात, कहा- फंसे मजदूरों को बचाने के लिए हरसंभव मदद करेंगे

Telangana SLBC Tunnel Accident: तेलंगाना राज्य के नागरकुरनूल जिले में स्थित श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) टनल प्रोजेक्ट में गंभीर दुर्घटना घटी है. सुरंग के एंट्री पॉइंट से लगभग 14 किलोमीटर दूर सुरंग का उूपरी हिस्सा 3 मीटर तक ढह गया. जिससे 6 मजदूर अंदर ही फंस गए. हादसे के बाद से ही वहां बचाव कार्य चल रहा है.

इस हादसे की सूचना मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की और मजदूरों के बचाव के प्रयासों के बारे में चर्चा की. पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार द्वारा हरसंभव मदद और सहायता प्रदान की जाएगी. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि बचाव कार्यों को और तेजी से चलाने के लिए केंद्र से हर प्रकार का समर्थन मिलेगा.

एसएलबीसी सुरंग हादसे का कारण

अधिकारियों के अनुसार, सुरंग की छत का लगभग तीन मीटर हिस्सा ढह गया है. बताया जा रहा है कि यह सुरंग परियोजना पिछले कुछ समय से रुकी हुई थी, लेकिन चार दिन पहले ही यहां काम फिर से शुरू हुआ था. हादसे के समय सुरंग में कुल 50 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से 43 मजदूर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे. लेकिन 6 मजदूर सुरंग के अंदर फंस गए हैं, जिनकी जान पर संकट मंडरा रहा है.

घटनास्‍थल पर प्रतिक्रिया, बचाव कार्य

इस हादसे पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने दुख व्यक्त किया. उन्होंने तत्काल घटनास्थल पर राहत कार्य तेज करने के लिए जिले के कलेक्टर, फायर ब्रिगेड और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भेजा है. राज्य के सड़क एवं भवन मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने इस दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हादसा सुरंग के 14 किलोमीटर के इनलेट क्षेत्र में हुआ है, जहां सीपेज के कारण कंक्रीट का हिस्सा गिर गया.

बहरहाल, इस हादसे के बाद बचाव कार्य जारी है और सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि मजदूरों की जान बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी. प्रधानमंत्री मोदी और राज्य सरकार के अधिकारियों के समर्थन से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा.

यह भी पढ़िए: तेलंगाना में सुरंग हादसा, 6 मजदूर फंसे, एंट्री पॉइंट से 14 किलोमीटर दूर 3 मीटर हिस्सा गिरा, 2 रेस्क्यू टीम मौके पर

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

37 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

58 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago