देश

PM मोदी रूस का दौरा करके 9 जुलाई को जाएंगे ऑस्ट्रिया, 41 वर्षों में भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा

PM Modi Visit To Austria: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जुलाई को यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया जाएंगे. अपनी इस यात्रा के बारे में बताते हुए उन्होंने रविवार को कहा कि हमारी यह यात्रा ऑस्ट्रिया और भारत दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का एक बड़ा अवसर है.

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रियाई चांसलर की एक पोस्ट का जवाब देते हुए X.com पर लिखा, “धन्यवाद, चांसलर कार्ल नेहमर. इस ऐतिहासिक अवसर पर ऑस्ट्रिया की यात्रा करना वास्तव में सम्मान की बात है.दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर चर्चा का इंतजार कर रहा हूं.” उन्होंने कहा, “लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन के साझा मूल्य वो आधार हैं, जिस पर हम एक और घनिष्ठ साझेदारी करेंगे.”

खूबसूरत शहर वियना में प्रवास पर रहेंगे पीएम

पीएमओ की ओर से बताया गया कि पीएम मोदी 9 जुलाई को मास्को से ऑस्ट्रिया जाएंगे. यह 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा होगी. वियना में अपने प्रवास के दौरान, पीएम मोदी ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और चांसलर नेहमर के साथ बातचीत करेंगे. दोनों नेता भारत और ऑस्ट्रिया के बिजनेस लीडर्स को भी संबोधित करेंगे.

इससे पहले, शनिवार को ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने प्रधानमंत्री की वियना की आगामी यात्रा को “विशेष” करार देते हुए कहा था कि वह इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. X.com पर एक पोस्ट में, ऑस्ट्रियाई चांसलर ने कहा, “यह यात्रा एक विशेष सम्मान है. यह 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है और भारत के साथ राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के अवसर पर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.”

उन्होंने कहा, “हमारे पास अपने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने और कई भू-राजनीतिक चुनौतियों पर निकट सहयोग के बारे में बात करने का अवसर होगा.”

भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत भी करेंगे

पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान वियना में भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत भी करेंगे. शुक्रवार को, विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने ऑस्ट्रिया को एक “महत्वपूर्ण मध्य यूरोपीय देश” कहा. उन्होंने कहा, ऑस्ट्रिया बुनियादी ढांचा, नवीकरणीय ऊर्जा, उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्रों, स्टार्टअप, मीडिया और मनोरंजन में द्विपक्षीय सहयोग के लिए उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है.

उन्होंने भारत-ऑस्ट्रिया के बीच बढ़ते व्यापार और निवेश संबंधों पर भी रोशनी डाली. इसमें फरवरी 2024 में भारत-ऑस्ट्रिया स्टार्टअप ब्रिज का शुभारंभ भी शामिल है. विदेश सचिव क्वात्रा ने कहा, “हमें विश्वास है कि इस यात्रा से हमें द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न क्षेत्रों, साथ ही आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा करने और हमारी साझेदारी के दायरे को व्यापक बनाने में मदद मिलेगी.”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

8 minutes ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

11 minutes ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

21 minutes ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

24 minutes ago

6 नवंबर 1944: जब अमेरिका के बी रिएक्टर में शुरू हुआ प्लूटोनियम का उत्पादन, इसी से बना था नागासाकी पर गिराया गया परमाणु बम

6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…

40 minutes ago

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

56 minutes ago