यूटिलिटी

पीएम किसान योजना का बढ़ सकता है पैसे? जानें इसे लेकर सरकारी की क्या है तैयारी

PM Kisan Yojana: भारत सरकार आए दिन किसानो के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाती रहती है. अलग-अलग लोगों के लिए सरकार तरह-तरह की योजनाएं लेकर आती है. जिनमें से एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है जो साल 2019 में शुरू की गई थी. तब से लेकर अब तक किसानों को सालाना 6 हजार रुपये का आर्थिक लाभ दिया जाता है. इतना ही नहीं चार-चार महीनों के अंतराल पर 2 हजार रुपये की तीन किस्तों में योजना की राशि सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है. यह योजना उन किसानो के लिए शुरू किया गया है जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं.

9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला लाभ

सरकार द्वारा अब तक इस योजना के तहत 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को लाभ दिया जा चुका है. तो वहीं अब किसानों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आ रही है की योजना में मिलने वाली 6 हजार राशि में अब इजाफा हो सकता है. यानी योजना में मिलने वाली 6000 राशि को बढ़ाकर 8000 किया जाने का विचार चल रहा है. ऐसे में सरकारी की क्या चल रही है तैयारी चलिए जानते हैं.

क्या बढ़ सकते हैं किसान योजना के पैसे?

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देश के करोड़ों किसानों को मिलता है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना के तहत जुड़े हुए किसानों को सालाना 6000 रुपये आर्थिक लाभ के तौर पर दिए जाते हैं. हाल ही में किसानों को योजना की 17वीं किस्त जारी की गई है. जिसमें लगभग 9 करोड़ किसानों को इसका लाभ मिल है.

वहीं, अब किसानों के लिए खबर आ रही है कि योजना में मिलने वाली 6000 की रकम अब 8000 की हो सकती है. सरकार किसानों के लिए आगामी बजट में बड़ा फैसला लेते हुए इसका ऐलान कर सकती है. हालांकि इस बात को लेकर सरकार की ओर से ना कोई प्रतिक्रिया आई है और ना ही किसी तरह की कोई सूचना जारी की गई है.

ये भी पढ़ें: Post Office Scheme: क्या गजब की है ये योजना…2 साल में ही महिलाओं को बना देगी अमीर, निवेश करने पर मिलेगा तगड़ा पैसा, बस करना होगा ये काम

यहां के किसानों को मिलते हैं 8000 रुपये

बता दें सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ तमाम किसानों को मिलता है. हालांकि इसके लिए कुछ नियम तय की गई है जिन्हें किसानों को पूरा करना होता है. देशभर के बाकी किसानों को तो 6000 रुपये मिल रहे हैं. लेकिन राजस्थान में किसानों को 8000 रुपये दिए जाते हैं.

अभी कुछ दिनों पहले ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अन्नदाता उत्थान संकल्प के तहत योजना में 2000 रुपये की राज्य सरकार की ओर से बढ़ोतरी की थी. अगर केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि योजना की राशि को 8000 कर देती है तो राजस्थान के किसानों को सालाना 10000 रुपये मिलेंगे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

9 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

17 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

51 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago