Bharat Express DD Free Dish

Ram Mandir flag hoisting

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 25 नवंबर को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर (Ayodhya Ram Mandir)के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे. यह ध्वजारोहण मंदिर निर्माण पूर्ण होने का प्रतीक माना जा रहा है. पीएम दिव्य-भव्य परिसर में दर्शन-पूजन के बाद जनसमूह को संबोधित करेंगे.

अयोध्या में एक बार फिर बड़े जश्न की तैयारी हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को राम जन्मभूमि मंदिर में एक खास ध्वजारोहण समारोह के लिए आने वाले हैं. पूरे शहर में तैयारियां जोरों पर हैं.

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम का मंदिर निर्धारित समय सीमा में बनकर तैयार हो गया है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के 1 साल 9 महीने के बाद अयोध्या में एक बार फिर बड़ा आयोजन होने जा रहा है.