देश

’25 साल का अटूट समर्पण…’, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

17 सितंबर 2026 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर बैठे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने उन्हें दिल से बधाई दी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों के बेमिसाल सफर को सलाम किया. दोनों नेताओं ने ईश्वर से प्रधानमंत्री के लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की ताकि देश विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ता रहे.

सुशासन के स्थापित किए नए प्रतिमान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में पिछले 25 वर्षों के कार्यकाल में पीएम मोदी ने सुशासन (गवर्नेस) के कई नए रिकॉर्ड और प्रतिमान स्थापित किए हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश समावेशी विकास की ओर बढ़ रहा है. सांस्कृतिक गौरव और आधुनिक प्रगति का समन्वय करते हुए देशवासी विरासत और विकास के सपने को एक साथ साकार कर रहे हैं.

दुनिया भर में भारत का बढ़ा मान और स्वाभिमान

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल और सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और चमकते सितारे के रूप में उभरा है. 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी के जाल से बाहर निकले हैं, जबकि डिजिटल क्रांति और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुआ है.

यह भी पढ़ें: संगठन के गुमनाम सिपाही से ‘प्रधान सेवक’ तक! जानिए कैसे भारतीय राजनीति के सिरमौर बने नरेंद्र मोदी?

सीमावर्ती गांवों से लेकर पूर्वोत्तर तक बदला माहौल

उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि पिछड़े जिलों को ‘आकांक्षी जिले’ और सीमावर्ती गांवों को ‘वाइब्रेंट विलेज’ का नाम देकर पीएम मोदी ने विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया है. पूर्वोत्तर को ‘अष्टलक्ष्मी’ का दर्जा देकर वहां स्वाभिमान जगाया गया है. उनके इस मॉडल की वजह से पूरे देश में आत्मनिर्भरता और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को नई ऊर्जा मिल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

6 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago