देश

क्या हैं पीएम मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले? देश में आएगा बड़ा बदलाव

PM Modi Cabinet Decisions: केंद्र सरकार ने देश के कृषि क्षेत्र, ऊर्जा ढांचे और राजधानी की शहरी व्यवस्था को पूरी तरह बदलने वाले तीन फैसलों पर मुहर लगा दी है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन फैसलों की विस्तृत जानकारी दी.

सरकार इन तीन प्रमुख पहलों में रबी फसलों का बढ़ा हुआ न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर-3, और दिल्ली के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) पर कुल 2,79,157 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है. आइए जानते हैं कि इन फैसलों का आम जनता और देश पर क्या असर पड़ेगा.

1. किसानों के लिए बड़ी सौगात (PM Modi Cabinet Decision For Farmers)

सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए सभी तय रबी फसलों के समर्थन मूल्य में भारी इजाफा किया है. यह फैसला 2018-19 के उस वादे के अनुरूप है जिसमें एमएसपी को उत्पादन लागत से कम से कम डेढ़ गुना (1.5 गुना) तय करने की बात कही गई थी. सरकार के अनुमान के मुताबिक, इस रबी सीजन में 324 लाख टन फसल की खरीद पर किसानों को कुल 90,962 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा.

गेहूं का एमएसपी 25 रुपये बढ़ाकर 2,610 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है. इसके अलावा जौ का एमएसपी 2,286 रुपये, चने का 5,958 रुपये, और मसूर का 7,390 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कुसुम (7,215 रुपये) और सरसों (6,613 रुपये) में हुई है.

ये भी पढ़ें: इंडिया ब्लॉक की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें मल्लिकार्जुन खड़गे की हर बात और राहुल का प्लान

2. ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर-3 को मंजूरी (PM Modi Cabinet Decision Green Energy Corridor)

देश की क्लीन एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट ने 1,86,405 करोड़ रुपये की लागत वाली ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर योजना के तीसरे चरण को मंजूरी दी है. इसका मुख्य उद्देश्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 135 गीगावाट तक की रिन्यूएबल एनर्जी को पावर ग्रिड तक पहुंचाना और ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत करना है.

इस प्रोजेक्ट में राज्य के भीतर ट्रांसमिशन सिस्टम और 50 GWh की बैटरी एनर्जी स्टोरेज क्षमता को जोड़ा जाएगा, जिसे वित्त वर्ष 2032-33 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

3. राजधानी के लिए AI-बेस्ड ट्रैफिक सिस्टम (Pm Modi Cabinet Delhi ITMS Traffic)

दिल्ली के बढ़ते ट्रैफिक जाम और परिवहन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए सरकार ने 1,789.52 करोड़ रुपये के इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को मंजूरी दी है. दिल्ली पुलिस द्वारा लागू किए जाने वाले इस प्रोजेक्ट के तहत शहर के 42 प्रमुख ट्रैफिक कॉरिडोर को कवर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: छी..छी..नवरात्रि से पहले गंदी साजिश! इंदौर में 92 लाख की गर्भपात किट जब्त, बढ़ा सियासी बवाल

यह सिस्टम रियल-TIME ट्रैफिक डेटा और एडेप्टिव ट्रैफिक सिग्नल का इस्तेमाल करेगा, जो वाहनों की आवाजाही के हिसाब से खुद सिग्नल की टाइमिंग बदलेंगे. इसके जरिए एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन गाड़ियों (इमरजेंसी व्हीकल्स) के लिए ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाने को प्राथमिकता दी जाएगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

फिलीपींस, वियतनाम के बाद नए कस्टमर: ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत देखने दिल्ली आए ASEAN राजनयिक, फिदा हुए सिंगापुर के दूत

ASEAN ENVOYS VISIT BRAHMOS HEADQUARTERS: सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग समेत आसियान (ASEAN) देशों के…

26 minutes ago

बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन पर आरोप गठित, अदालत ने पढ़कर सुनाए आरोप, हेमंत सोरेन का इनकार

Hemant Soren: बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले…

33 minutes ago

केस को दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने पर सुप्रीम कोर्ट में तकरार: पूछा- बिना जानकारी दिए लिस्ट से क्यों हटाया?

सुप्रीम कोर्ट में केस ट्रांसफर पर कलह शुरू हो गई. सुनवाई से ठीक पहले लिस्ट…

35 minutes ago

‘अखिलेश के बिना सब सूना…’, आखिर कौन सा खेल खेल रहे हैं बृजभूषण शरण सिंह?

Brij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अखिलेश के बिना सब सूना…

47 minutes ago

‘साहब! बस में सांप है…’, पाली में ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, सुरक्षित बाहर निकाले गए बच्चे

पाली में बच्चों को लेने जा रही एक निजी स्कूल बस में अचानक सांप घुसने…

54 minutes ago