देश

‘साहसी और हिम्मत वाले व्यक्ति हैं पवन कल्याण…’, अस्पताल में भर्ती आंध्रप्रदेश के डिप्टी सीएम से पीएम मोदी ने की फोन पर बात

PM Modi Pawan Kalyan Call: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी के प्रमुख श्री पवन कल्याण से टेलीफोन पर विशेष बातचीत की. प्रधानमंत्री ने पवन कल्याण के खराब स्वास्थ्य पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उनके हाल-चाल की जानकारी ली. बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने पवन कल्याण के जज्बे की सराहना की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की.

पीएम मोदी ने बताया ‘साहसी और हिम्मत वाला’

प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान पवन कल्याण के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उन्हें एक ‘साहसी और हिम्मत वाला व्यक्ति’ बताया. पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि पवन कल्याण अपनी मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर बहुत जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे. प्रधानमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने और पूर्ण आरोग्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की.

पवन कल्याण ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

प्रधानमंत्री के इस व्यक्तिगत फोन कॉल और स्नेहपूर्ण चिंता के प्रति श्री पवन कल्याण ने गहरा आभार व्यक्त किया. उन्होंने प्रधानमंत्री को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पवन कल्याण की तबीयत नासाज चल रही है, जिसके बाद से ही उनके प्रशंसकों और राजनीतिक गलियारों में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई थी.

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर खुलते हैं बांके बिहारी के चरण: साल में सिर्फ एक दिन मिलता है ये दुर्लभ दर्शन, जानें आज के इस दिन के पीछे की क्या है रोचक कथा?

राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना ‘स्नेह’

प्रधानमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के बीच हुई इस बातचीत ने न केवल व्यक्तिगत संबंधों की प्रगाढ़ता को दर्शाया है बल्कि राज्य और केंद्र के बीच मजबूत तालमेल का संकेत भी दिया है. पवन कल्याण की गिनती दक्षिण भारत के सबसे प्रभावशाली नेताओं में होती है, और पीएम मोदी द्वारा उन्हें ‘साहसी’ बताना उनकी राजनीतिक और व्यक्तिगत छवि को और मजबूती देता है

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

19 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

42 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

45 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

57 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

58 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago