देश

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अपने लोकसभा क्षेत्र अहमदाबाद के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह करीब 1,024 करोड़ रुपये की लागत वाली 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं में 1,200 घरों का आवंटन, ड्रेनेज और वाटर प्रोजेक्ट सहित कई अहम कार्य शामिल हैं. इसके अलावा अहमदाबाद के कांकरिया में दो नई मेड इन इंडिया टॉय ट्रेन भी शुरू की जाएंगी.

1,024 करोड़ की 30 परियोजनाओं की देंगे सौगात

अहमदाबाद नगर निगम (AMC) की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन कमलेश पटेल ने अमित शाह के दौरे और विकास परियोजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 9 नवंबर को गृह मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगे. इस दौरान कुल 30 विकास कार्यों का उद्घाटन या शुभारंभ किया जाएगा.
इन सभी परियोजनाओं पर करीब 1,024 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इनमें सबसे प्रमुख 1,200 घरों का आवंटन है. इसके साथ ही ड्रेनेज और पेयजल से जुड़ी परियोजनाएं भी शामिल हैं. इन योजनाओं से शहर में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

अहमदाबाद में छठ पूजा के लिए 8 जगहों पर बने कुंड

अहमदाबाद में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर भी नगर निगम ने विशेष इंतजाम किए हैं. कमलेश पटेल ने बताया कि शहर में बिहार और उत्तर प्रदेश से जुड़े लोग बड़ी संख्या में रहते हैं, जो छठ पूजा पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं. पहले साबरमती नदी के किनारे इंदिरा ब्रिज के पास छठ पूजा का आयोजन होता था, लेकिन फिलहाल वहां रिवरफ्रंट का काम चल रहा है. ऐसे में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था की है.
इसके तहत शहर के आठ अलग-अलग क्षेत्रों में पानी के कुंड तैयार किए गए हैं. इन स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था की गई है. साथ ही कई जगह स्टेज भी बनाए गए हैं, ताकि श्रद्धालु अपने नजदीकी इलाके में ही छठ पूजा का आयोजन कर सकें.

यह भी पढ़ें:दिल्ली में दिवाली मनाने निकले हैं तो हो जाइए सावधान, DMRC ने जारी किया नया टाइम, आखिरी मेट्रो छूटी तो घर जाना हो जाएगा मुश्किल, जानिए पूरा शेड्यूल

कांकरिया में दौड़ेंगी दो नई मेड इन इंडिया टॉय ट्रेन

अहमदाबाद के कांकरिया में दो नई मेड इन इंडिया टॉय ट्रेन भी लोगों के लिए खास आकर्षण बनने जा रही हैं. कमलेश पटेल के मुताबिक, कांकरिया के रीडेवलपमेंट के बाद वर्ष 2008 में मनोरंजन और नागरिकों की सुविधा के लिए दो टॉय ट्रेन शुरू की गई थीं. उस समय करीब 8 करोड़ रुपये खर्च करके विदेश से दो ट्रेनें मंगाई गई थीं. ये ट्रेनें अब तक संचालित हो रही थीं. हालांकि, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान के तहत भारत में ही दो नई टॉय ट्रेन तैयार की गई हैं.

पुरानी ट्रेनों से 40% कम आई नई टॉय ट्रेन की लागत

नई मेड इन इंडिया टॉय ट्रेनों को तैयार करने में करीब 3.59 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. खास बात यह है कि विदेश से मंगाई गई पुरानी ट्रेनों की तुलना में इनकी लागत लगभग 40 प्रतिशत कम आई है. कमलेश पटेल ने बताया कि पुरानी आयातित ट्रेनों की कार्यप्रणाली और डिजाइन को समझने के बाद स्थानीय जरूरतों के हिसाब से बदलाव किए गए और भारत में ही नई ट्रेनें तैयार की गईं. उन्होंने पुरानी ट्रेन का नाम अटल एक्सप्रेस बताते हुए नई स्वदेशी ट्रेन को बेहतर बताया. इन दोनों नई टॉय ट्रेनों को अगले 10 से 15 दिनों में नागरिकों के लिए शुरू करने की तैयारी है. इससे कांकरिया आने वाले लोगों, खासकर बच्चों को मनोरंजन का नया विकल्प मिलेगा.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

15 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

30 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

33 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

2 hours ago