प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात के दौरे पर थे. इस दौरान हैदराबाद में उनका एक ऐसा कदम चर्चा का विषय बन गया, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है.
शादी समारोह की जानकारी मिलते ही बदला फैसला
हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एचआईसीसी) में प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग तय थी. उसी स्थान पर बीआरएस एमएलसी एमसी कोटि रेड्डी के बेटे अजीत रेड्डी की शादी का कार्यक्रम भी आयोजित था.
जैसे ही पीएम मोदी को इस बारे में जानकारी मिली, उन्होंने अधिकारियों को हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए दूसरी जगह तलाशने का निर्देश दिया.
मेहमानों को परेशानी से बचाने के लिए लिया निर्णय
शादी की तैयारियां पहले से पूरी हो चुकी थीं और करीब 5,000 मेहमानों को निमंत्रण भेजा जा चुका था. पीएम मोदी को लगा कि आखिरी समय में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ने से शादी में आने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है.
इसी वजह से उन्होंने अपना यात्रा मार्ग बदल दिया और सड़क मार्ग से जाने का फैसला लिया.
सड़क मार्ग से तय किया 18 किलोमीटर का सफर
प्रधानमंत्री मोदी ने हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सड़क मार्ग से लगभग 18 किलोमीटर का सफर तय किया. इसके बाद उन्होंने तेलंगाना में करीब 9,400 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.
पीएम मोदी के इस फैसले की सराहना केवल भाजपा नेताओं ने ही नहीं, बल्कि विरोधी दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी की. लोगों ने इसे उनकी संवेदनशील और मानवीय सोच का उदाहरण बताया.
तेलंगाना को मिली बड़ी विकास परियोजनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने वारंगल में देश के पहले पूरी तरह चालू ‘पीएम मित्र पार्क’ का उद्घाटन किया. करीब 1,700 करोड़ रुपए की लागत से बने इस पार्क का उद्देश्य टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देना है. इसके अलावा हैदराबाद-पणजी इकोनॉमिक कॉरिडोर के तहत नेशनल हाईवे-167 को फोरलेन बनाने और जहीराबाद इंडस्ट्रियल एरिया के विकास की आधारशिला भी रखी गई.
बिहार के मधेपुरा में खुर्दा महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भीड़…
Nasik News: महाराष्ट्र के नासिक में प्रेम विवाह से गुस्साए परिजनों ने शादी समारोह में…
Anushka Sharma Virat Kohli Kirtan Viral Video: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में अमेरिकन…
सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस). कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
India Brazil Relations: ब्राजील में लूला डा सिल्वा की वापसी से भारत के साथ रणनीतिक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल करने पर लुइज इनासियो…