अनम/प्रयागराज
Social Media Influencer Arrested: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में तकनीक के दुरुपयोग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का सहारा लेकर एक वकील की छवि धूमिल करने की कोशिश की.
उत्तरप्रदेश के प्रयागराज पुलिस ने AI जनरेटेड अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए एक वकील को ब्लैकमेल करने वाले इन्फ्लुएंसर सुमित को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने मांग पूरी न होने पर फर्जी सामग्री फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी थी, जिसके बाद कैंट पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत यह कार्रवाई की.
प्रयागराज के बहराना इलाके के रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुमित को पुलिस ने एक वकील और महिला की आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट (Post objectionable content) करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. सुमित इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ‘कॉल मी सुमित’ (Call me Sumit) नाम से आईडी चलाता था.
आरोप है कि सुमित ने वकील को डराने और अवैध वसूली करने के लिए AI तकनीक से महिला की अर्धनग्न तस्वीरें (Half-naked pictures) और वकील के साथ एक अश्लील वीडियो तैयार किया. उसने इन फर्जी तस्वीरों के जरिए पहले वकील को ब्लैकमेल किया. जब वकील ने उसकी मांगों को मानने से इनकार कर दिया, तो सुमित ने प्रतिशोध में उन AI जनरेटेड तस्वीरों और वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सार्वजनिक कर दिया.
वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद, पीड़ित वकील ने अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को पहुंच रहे नुकसान को देखते हुए कैंट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आईटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित को सलाखों के पीछे भेज दिया. पुलिस अब आरोपी के डिजिटल डिवाइस की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: ढ़ोढ़ी… चोली के दिन लदे: ‘गंगा’ बनेगी भोजपुरी इंडस्ट्री, सम्राट सरकार में लौटेंगे भोजपुरी के अच्छे दिन
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…