देश

PM Modi Chhattisgarh visit: प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर बोले बच्चे, ‘वे वाकई बहुत अच्छे हैं’

PM Modi Chhattisgarh visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘दिल की बात’ कार्यक्रम के दौरान नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी बाल हृदय चिकित्सालय में बच्चों के साथ भावुक दिन बिताया. ‘जीवन का उपहार’ पहल के तहत जीवन रक्षक हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले लगभग 2,500 बच्चे उनसे मिलने के लिए एकत्रित हुए.

बच्‍चों को नया जीवन देते थे साईं बाबा- बच्चे

जब प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई, सपनों और स्वास्थ्य के बारे में पूछा, तो माहौल उत्साह, हंसी और मासूम जिज्ञासा से भर गया. समाचार एजेंसी आईएएनएस ने कुछ बच्चों से बात की तो उनकी खुशी साफ झलक रही थी.

वाराणसी के कृष्णा विश्वकर्मा ने गर्व से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर मुझे बहुत अच्छा लगा. उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमसे सवाल किया कि सत्‍य साईं बाबा ने क्‍या किया. इस पर मैंने बताया कि वे हर रोज करीब पांच बच्‍चों को नया जीवन देते हैं.

एक दूसरी बच्ची आयुषी सूर्यवंशी ने मुस्कुराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मेरा नाम पूछा और उसे दोहराया. उन्होंने यह भी पूछा कि मैं किस कक्षा में पढ़ती हूं. मैं उस पल को कभी नहीं भूलूंगी.”

पीएम ने मुझे हिम्मत दी

नन्हीं यशिका ने उत्साह से कहा कि मैं आज प्रधानमंत्री मोदी से मिली. वे वाकई बहुत अच्छे हैं. काव्या मिश्रा की सर्जरी 2017 में हुई थी. उसने पीएम मोदी से मुलाकात का अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई. उन्होंने मुझे हिम्मत दी.”

एक अभिभावक ने बताया कि बच्‍चे में हार्ट की समस्‍या थी. 2020 में लेजर ऑपरेशन हुआ. कुछ महीने के अंतराल के बाद चेकअप के लिए बुलाते रहे. इस दौरान आज के उत्‍सव के लिए बुलाया गया. 28 अक्टूबर से लगातार कार्यक्रम चल रहा था. यहां पर अच्‍छी व्‍यवस्‍था है. पीएम मोदी यहां आए और बच्‍चों से बात की. उन्‍होंने बच्‍चों का उत्‍साहवर्धन किया, यह बहुत सराहनीय है.

इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने निःशुल्क बाल हृदय देखभाल प्रदान करने में अस्पताल के प्रयासों की प्रशंसा की और हजारों बच्चों को नया जीवन देने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और स्वयंसेवकों की सराहना की. उनके करुणामय शब्द उपस्थित परिवारों के दिलों में गहराई से उतर गए.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : डबल इंजन सरकार में राज्य नई ऊंचाइयों को छू रहा है : पीएम मोदी

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

6 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

6 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

6 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

7 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

8 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

8 hours ago