कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है. शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ियों ने 6 पदक जीते. जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने रजत पदक हासिल किया, जबकि यशवीर सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की.
प्रधानमंत्री ने डेकाथलॉन स्पर्धा में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले तेजस्विन शंकर को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय खिलाड़ी लगातार इतिहास रच रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं. तेजस्विन शंकर ने ग्लासगो सीडब्ल्यूजी में पुरुषों के डेकाथलॉन इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. उन्होंने 10 इवेंट्स में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया. उन्हें बधाई. वे ऐसे ही कामयाबी हासिल करते रहें. मेरी शुभकामनाएं.”
Indian athletes continue to create history and make our nation proud!
Tejaswin Shankar wins a Bronze in the Men’s Decathlon event at the Glasgow CWG. He delivered an exceptional all-round performance across 10 events. Congrats to him. May he continue to shine. My best wishes.… pic.twitter.com/nUnRVxQbAy
— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2026
जूडो में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाली यामिनी मोर्या की भी पीएम मोदी ने प्रशंसा की. उन्होंने लिखा, “जूडो की 57 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतने पर यामिनी मौर्य को बधाई. उन्होंने बहुत अच्छा खेला और जूडो के प्रति उनका जुनून उनके प्रदर्शन में साफ झलकता है. उनकी इस उपलब्धि से आने वाले समय में कई युवा जूडो की ओर आकर्षित होंगे. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”
Congratulations to Yamini Maurya on winning a Silver in the Judo 57 kg category! She played very well and her passion for Judo clearly reflected in her performance. Her feat will draw many youngsters towards Judo in the coming times. Wishing her the very best for the endeavours…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2026
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद माने जा रहे नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. प्रधानमंत्री ने नीरज को बधाई देते हुए लिखा, “ग्लासगो में पुरुषों के जैवलिन इवेंट में नीरज चोपड़ा के लिए शानदार सिल्वर. उन्होंने एक बार फिर कमाल की निरंतरता, धैर्य और जोश दिखाया है. उनकी सफलताओं पर हर भारतीय को गर्व है. आगे की कोशिशों के लिए मेरी शुभकामनाएं.”
An outstanding Silver for Neeraj Chopra in the Men’s Javelin event at Glasgow!
He has once again demonstrated remarkable consistency, composure and spirit. His successes make every Indian proud. My best wishes to him for the endeavours ahead. #CWG2026@Neeraj_chopra1 pic.twitter.com/5sJjjCQg4W
— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2026
ये भी पढ़ें: दांत से जीभ कट जाए तो दांत नहीं तोड़ते…! CJP के प्रोटेस्ट में भद्दे कमेंट कसने वालों पर क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने जैवलिन में ही ब्रॉन्ज जीतने वाले एथलीट यशवीर की भी तारीफ की. उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, “पुरुषों की जैवलिन स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर यशवीर सिंह को बधाई. उन्होंने शानदार थ्रो किया, जो उनके जोश और लगन को दर्शाता है. उनकी यह उपलब्धि कई युवा एथलीटों को प्रेरित करेगी. भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”
Congratulations to Yash Vir Singh for winning the Bronze in the Men’s Javelin event! He produced an impressive throw, reflecting his zeal and dedication. His achievement will inspire many young athletes. All the best to him for the endeavours ahead. #CWG2026 pic.twitter.com/nMq59WERgs
— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2026
-भारत एक्सप्रेस
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…