Bharat Express DD Free Dish

दांत से जीभ कट जाए तो दांत नहीं तोड़ते…! CJP के प्रोटेस्ट में भद्दे कमेंट कसने वालों पर क्या बोले पीएम मोदी?

जंतर-मंतर प्रदर्शन के वायरल वीडियो विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के नाम भावुक संदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि गुमराह बच्चों को नफरत नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन और माफी की जरूरत है.

PM Modi On Jantar Mantar Abusive Viral Video: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में नीट पेपर लीक और केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता के खिलाफ अभद्र भाषा का मामला तूल पकड़ चुका है.

दरअसल सोशल मीडिया पर एक युवती का गाली-गलौज करता वीडियो वायरल होने के बाद जहां देश भर में आक्रोश है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक खास इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट(PM Modi Insta Video) के जरिए देश के युवाओं से सीधा संवाद किया है.

बता दें कि पीएम मोदी ने इस पूरे घटनाक्रम पर बेहद भावुक और बड़प्पन भरा संदेश देते हुए गुमराह युवाओं को माफ करने और उन्हें गले लगाकर सही राह दिखाने की अपील की है.

इंस्टा पर VIDEO जारी कर क्या बोले?(PM Modi Insta Video)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज उनका मन बस युवाओं से दिल की बात करने का है. पीएम ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ, उसे पूरे देश और दुनिया ने देखा है. कुछ शरारती बच्चों ने ऐसे भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया जो किसी भी सभ्य समाज को शोभा नहीं देते.

इसके अलावा पीएम ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें तो गालियां दी ही गईं, उनकी स्वर्गीय माता को भी निशाना बनाया गया. हालांकि, उन्होंने कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और सुधरने का अवसर देना ही समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.

 

गुमराह बच्चों को दी माफ करने की सीख(PM Modi On Jantar Mantar Protest)

पीएम मोदी ने समाज में बढ़ रहे आक्रोश को समझते हुए कहा कि बेटियों के मुंह से ऐसी भाषा सुनना एक ‘कल्चरल शॉक’ जैसा है, लेकिन इन बच्चों को अदालतों के चक्कर कटवाने या प्रताड़ित करने से स्थितियां नहीं बदलेंगी. उन्होंने एक कड़क और दिल को छू लेने वाली मिसाल देते हुए कहा कि कभी-कभी हमारी अपनी जीभ दांतों तले दब जाती है और खून निकल आता है, लेकिन हम गुस्सा होकर अपने दांत नहीं तोड़ते, क्योंकि जीभ भी हमारी है और दांत भी हमारे. इसी तरह ये गुमराह बच्चे भी हमारे ही हैं और इन्हें माफ कर सही दिशा में आगे बढ़ाना हमारा काम है.

यह भी पढ़ें: सरकार ने दे दी बड़ी गुड न्यूज: सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, दिल्ली से लेकर पटना तक क्या हैं नए रेट्स?

‘आओ साथ मिलकर देश के लिए आगे बढ़ें’

प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को कानूनी कार्रवाई या नफरत के बजाय प्रेम का रास्ता चुनने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि गुमराह को राह दिखाना कठिन जरूर होता है, लेकिन वे इन बच्चों से अपील करते हैं कि वे अपनी गलतियों से सीखें, अपने सपनों को पूरा करें और देश को आगे ले जाने में भागीदार बनें.

वहीं पीएम मोदी ने अंत (PM Modi Insta Video) में कहा कि वे देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए ही दिन-रात खपते हैं और पूरा देश मिलकर ही भारत को प्रगति के नए शिखरों पर ले जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read