देश

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को दी बधाई, बोले- यह बहुत बड़ी उपलब्धि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को एक खास उपलब्धि पर बधाई दी. मेलोनी इटली के युद्धोत्तर इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद संभालने वाली नेता बन गई हैं. मोदी ने उनकी इस सफलता को इटली की जनता के भरोसे और उनके नेतृत्व की स्वीकार्यता से जोड़ते हुए आने वाले वर्षों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मेलोनी के नेतृत्व में भारत और इटली के बीच रिश्तों को नई मजबूती मिली है. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच बनी विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में मेलोनी की भूमिका अहम रही है. मोदी का कहना है कि भारत और इटली मिलकर दोनों देशों के लोगों के लिए नए अवसर और बेहतर भविष्य तैयार कर सकते हैं.

1,413 दिन पूरे कर चुकी है मेलोनी सरकार

जॉर्जिया मेलोनी ने 22 अक्टूबर 2022 को इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाला था. शुक्रवार को उनकी सरकार ने सत्ता में 1,413 दिन पूरे कर लिए. इसी के साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के लगातार सत्ता में रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

मेलोनी की यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इटली की राजनीति में सरकारों का कार्यकाल अक्सर अस्थिर रहा है. ऐसे में लंबे समय तक सरकार चलाना उनके लिए एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है.

कुछ महीने पहले मेलोनी ने भी मोदी को दी थी बधाई

कुछ समय पहले मेलोनी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को ऐसी ही उपलब्धि पर बधाई दी थी. जुलाई में उन्होंने मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी थीं.

मेलोनी ने उस समय कहा था कि मोदी के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच ऐसी विशेष रणनीतिक साझेदारी तैयार की गई है, जिसका मकसद आने वाले समय में भारत और इटली के लोगों के लिए नए अवसर पैदा करना है.

भारत-इटली संबंधों में बढ़ी नजदीकी

भारत और इटली के बीच पिछले कुछ वर्षों में कूटनीतिक और रणनीतिक रिश्ते लगातार मजबूत हुए हैं. मई में प्रधानमंत्री मोदी दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर इटली पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ-साथ इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला से भी मुलाकात की थी.

बैठकों में दोनों देशों ने अपने रिश्तों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने पर जोर दिया. दोनों नेताओं ने उच्चस्तरीय संपर्कों में आई तेजी का स्वागत किया और बहुपक्षीय बैठकों के दौरान नियमित रूप से एक-दूसरे से मिलने की दिशा में भी सहमति जताई. इसके अलावा मंत्रिस्तरीय और संस्थागत स्तर पर बातचीत और बैठकों को जारी रखने का फैसला किया गया.

‘मेलोडी’ टॉफी का उपहार भी रहा चर्चा में

प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती और सहज संबंधों की चर्चा सिर्फ आधिकारिक बैठकों तक सीमित नहीं रही है. मोदी की इटली यात्रा के दौरान एक हल्का-फुल्का पल भी काफी चर्चा में आया था.

प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी का एक पैकेट उपहार में दिया था. मेलोनी ने इस मजेदार संयोग को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए मोदी को धन्यवाद कहा था. उन्होंने वीडियो में बताया था कि प्रधानमंत्री मोदी उनके लिए एक बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए हैं.

ये भी पढ़ें: CJP में दो फाड़: मनीष ब्रह्मभट्ट ने लॉन्च की ‘CJP-डेमोक्रेटिक’, दिपके और केजरीवाल पर फोड़ा बम

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

13 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

44 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

1 hour ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

1 hour ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago