Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

India Italy relations

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को बधाई दी. मेलोनी हाल ही में इटली के युद्धोत्तर इतिहास की सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाली प्रधानमंत्री बन गई हैं.

पीएम मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब यूरो तक पहुंचाने पर सहमति जताई है. इसके अलावा रक्षा, अंतरिक्ष, AI और पर्यटन में कई अहम समझौते हुए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ हुई बातचीत को बेहद शानदार बताते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए भारत और इटली ने अपने संबंधों को 'स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के स्तर तक पहुंचा दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली दौरे के दौरान जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में करोड़ों व्यूज हासिल कर लिए.