Bharat Express DD Free Dish

CJP में दो फाड़: मनीष ब्रह्मभट्ट ने लॉन्च की ‘CJP-डेमोक्रेटिक’, दिपके और केजरीवाल पर फोड़ा बम

Cockroach Janata Party Split: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) में बड़ी फूट पड़ गई है. संस्थापक मनीष ब्रह्मभट्ट ने नई पार्टी ‘CJP डेमोक्रेटिक’ का ऐलान करते हुए अभिजीत दिपके और अरविंद केजरीवाल पर आंदोलन को बेचने, धोखा देने और 12 सदस्यों की ‘मनमानी टीम’ बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

Cockroach Janata Party Split, Cockroach Janata Party Controversy, CJP Democratic, Manish Brahmbhatt CJP Democratic, Manish Brahmbhatt Statement, Abhijeet Dipke Controversy, Abhijeet Dipke CJP, Arvind Kejriwal AAP Connection, CJP vs AAP Politics, Cockroach Janata Party News, CJP Latest News, CJP Political Controversy, CJP Internal Dispute, Manish Brahmbhatt Latest News

कॉकरोच जनता पार्टी में बगावत

Cockroach Janata Party Split: राजधानी दिल्ली की राजनीति में एक नया और बड़ा भूचाल आ गया है. जिस ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को एक बड़े जन-आंदोलन के रूप में खड़ा किया गया था, अब उसमें दो फाड़ हो गए हैं. पार्टी के संस्थापक रहे मनीष ब्रह्मभट्ट ने अपने ही साथियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक नई पार्टी ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ (CJP-Democratic) लॉन्च कर दी है. ब्रह्मभट्ट ने अभिजीत दिपके और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आंदोलन को हाईजैक करने और उसे ‘बेचने’ के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.

‘खून-पसीने का आंदोलन बेच दिया गया’ (CJP Internal Dispute)

दिल्ली में अपनी नई पार्टी का ऐलान करते हुए मनीष ब्रह्मभट्ट का गुस्सा सातवें आसमान पर था. उन्होंने कहा, “हमें ऐसा क्यों करना पड़ा? यह आंदोलन देश का था, जो लोगों के खून-पसीने से सफल हुआ था. लेकिन सफलता के बाद इसे बेच दिया गया और इसका पूरी तरह से राजनीतिकरण कर दिया गया. अब यह असल में ‘टीम केजरीवाल’ बन गई है.”

अभिजीत दिपके पर ‘भाई-भतीजावाद’ का आरोप

ब्रह्मभट्ट ने सीजेपी नेता अभिजीत दिपके पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने घर में आराम से बैठकर 12 लोगों की एक ‘मनमानी टीम’ बना ली. उन्होंने खुलासा किया कि-

“आंदोलन के बाद किसी भी असली वॉलंटियर या प्रदर्शनकारी से राय तक नहीं ली गई. दिपके ने इस टीम में आम आदमी पार्टी से जुड़े 8 लोगों, अपनी एक महिला मित्र और कॉलेज के दोस्तों को शामिल कर लिया. हम चाहते थे कि हर राज्य से 5 लोगों को चुनकर एक राष्ट्रीय टीम बने, जिसमें जमीन पर लड़ने वाले प्रदर्शनकारी हों, लेकिन उन्होंने हमारी इच्छा ठुकरा दी.”

‘अन्ना आंदोलन की तरह उठाया गया फायदा’

इस पूरे विवाद में मनीष ब्रह्मभट्ट ने सीधे तौर पर अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया. उन्होंने दावा किया कि CJP को हाईजैक करके यह टीम बनाने का विचार असल में अरविंद केजरीवाल का ही था. ब्रह्मभट्ट ने तीखा प्रहार करते हुए कहा, “वे शुरू से ही धोखेबाज़ रहे हैं. जिस तरह से उन्होंने अन्ना आंदोलन शुरू होने पर अन्ना का फायदा उठाया था, ठीक उसी तरह उन्होंने हमारे इस आंदोलन का भी राजनीतिक फायदा उठाया है.”

दिल्ली की राजनीति में नया ट्विस्ट

मनीष ब्रह्मभट्ट के इस बगावती कदम और केजरीवाल-दिपके पर लगाए गए आरोपों ने यह साफ कर दिया है कि CJP के अंदर ‘हाई कमांड’ संस्कृति और ‘वॉलंटियर्स’ के बीच की जंग अब आर-पार के स्तर पर पहुंच गई है. अब देखना यह है कि ‘CJP-डेमोक्रेटिक’ (Manish Brahmbhatt CJP Democratic) के गठन के बाद अभिजीत दिपके और आम आदमी पार्टी इस पूरे विवाद पर क्या सफाई पेश करते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read