देश

5 चरणों के चुनाव में PM मोदी 310 पार कर बढ़ रहे 400 की ओर, कांग्रेस और सपा का सूपड़ा हुआ साफ: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज एक चुनावी सभ में कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. यूपी के संतकबीर नगर (खलीलाबाद) जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, “5 चरणों के चुनाव में पीएम मोदी 310 पार कर के 400 की ओर बढ़ रहे हैं. कांग्रेस और सपा का सूपड़ा साफ हो गया है. इनको (कांग्रेस) 40 से ज्यादा सीट नहीं मिलने वाली है. अखिलेश बाबू आपका तो 4 का भी आंकड़ा पार नहीं हो रहा है. पीएम मोदी निश्चित रूप से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं.” अमित शाह यहां  डुमरियागंज लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

राहुल बाबा हम भाजपा वाले एटम बम से नहीं डरते

कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा हाल ही में दिए पाकिस्तान के बयान को लेकर भी अमित शाह कांग्रेस पर हमलावर दिखे और उन्होंने कहा, “कांग्रेस के नेता कहते हैं कि पाकिस्तान का सम्मान करो, उनके पास एटम बम है. राहुल बाबा, हम भाजपा वाले एटम बम से नहीं डरने वाले. पीओके भारत का है और हम उसे वापस लेंगे.” गृह मंत्री ने कहा, “देश की समस्याएं एटम बम से हल नहीं होतीं. देश की समस्याएं एटम बम जैसे नेता के मजबूत इरादों से हल होती हैं, जो मोदी जी के पास है.”

आपका पीएम कौन होगा?

जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, “यह विपक्ष ‘घमंडी’ गठबंधन बनाकर आगे बढ़ गया है. आज मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि अगर आपको बहुमत मिलता है तो आपका प्रधानमंत्री कौन होगा? क्या शरद पवार, लालू यादव या उद्धव ठाकरे पीएम बन सकते हैं? क्या राहुल गांधी पीएम बन सकते हैं?

इसे भी पढ़ें: Swati Maliwal: अब स्वाति मालीवाल ने AAP नेताओं को लेकर किया ये दावा, लगाया बड़ा आरोप

बता दें कि डुमरियागंज लोकसभा सीट के लिए मतदान की तारीख आम चुनाव के छठे चरण में 25 मई है. डुमरियागंज में भाजपा ने जगदंबिका पाल को मैदान में उतारा है जबकि इंडिया गठबंधन ने भीष्म शंकर तिवारी को उम्मीदवार बनाया है. भाजपा उत्तर प्रदेश में स्थानीय दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के हिस्से के रूप में लड़ाई में एकजुट हैं और बसपा अकेले चुनाव लड़ रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

12 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

32 minutes ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

1 hour ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

1 hour ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

1 hour ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

2 hours ago