देश

महिला दिवस पर दिल्ली को ₹33,500 करोड़ का मेट्रो गिफ्ट! पीएम मोदी करेंगे फेज-5A का शिलान्यास

PM Modi Metro Gift: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को दिल्ली में करीब 33,500 करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार इस कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटी हुई है. इस बीच, शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के हाथों इन परियोजनाओं का उद्घाटन दिल्ली की कनेक्टिविटी, ट्रैफिक प्रबंधन और जनजीवन में सुधार लाएगा. यह कार्यक्रम दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ा उपहार साबित होगा, जिसमें दिल्ली मेट्रो के विस्तार से जुड़े कई प्रोजेक्ट प्रमुख हैं. दिल्ली सरकार इस आयोजन को भव्य और सफल बनाने में पूरी तरह जुट गई है.

इसके अलावा सीएम रेखा गुप्ता ने शनिवार को महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘सहेली पिंक एनसीएमसी कार्ड’ योजना का जमीनी अनुभव साझा किया.

सीएम रेखा गुप्ता ने दी जानकारी

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “आज सहेली पिंक एनसीएमसी कार्ड के साथ डीटीसी बस में सफर किया. बस में चढ़ते ही कार्ड को मशीन पर टैप करना होता है और यात्रा तुरंत दर्ज हो जाती है. पूरी प्रक्रिया तेज, आसान और पारदर्शी है. दिल्ली की माताओं, बहनों और बेटियों के लिए यह बेहद सुविधाजनक व्यवस्था है.”

महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा

यह कार्ड महिलाओं को दिल्ली की डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देता है. रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर और मोबाइल नंबर की जरूरत होती है. विभिन्न केंद्रों पर यह कार्ड मुफ्त बनवाया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं से अपील की कि वे जल्द से जल्द सहेली पिंक एनसीएमसी कार्ड बनवाएं और इस योजना का पूरा लाभ उठाएं.

महिला दिवस पर शुरू होने वाली परियोजनाओं में दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर शामिल हैं. पहला कॉरिडोर पिंक लाइन पर मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर के बीच का है. यह लाइन राजधानी के कई इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. दूसरा मजेंटा लाइन पर दीपाली चौक-मजलिस पार्क के बीच कॉरिडोर बना है.

ये भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका संघर्ष में ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक! जानिए कौन हैं कुर्द, जिन पर दांव लगा रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

फेज 5ए के नए कॉरिडोर का शिलान्यास

पीएम मोदी फेज 5ए के तहत नए कॉरिडोर का भी शिलान्यास करेंगे, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए सफर और आसान हो जाएगा. इनमें रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर, एरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक गोल्डन लाइन एक्सटेंशन और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक गोल्डन लाइन एक्सटेंशन शामिल हैं.

रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर 9.9 किलोमीटर लंबा होगा और अंडरग्राउंड बनेगा. इसमें नौ नए मेट्रो स्टेशन शामिल होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago