पीएम मोदी ने वडोदरा में किया रोड शो.
PM Modi In Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं. सुबह पीएम मोदी वडोदरा पहुंचे, जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान वडोदरा का एक अलग ही नजारा दिखाई दिया. पूरे शहर में ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं.
पीएम मोदी (PM Modi) ने वडोदरा में रोड शो किया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. सड़क किनारे महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेताब दिखाई दिए. ये लोग भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे. हर तरफ लोगों के उमड़े इस हुजूम को से मिले प्यार को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने वडोदरा के लोगों को धन्यवाद दिया है.
पीएम मोदी (PM Modi) ने एक्स पर लिखा, “वडोदरा का धन्यवाद! इस महान शहर में आकर बेहद खुशी हुई. यह एक शानदार रोड शो था और वह भी सुबह के समय! उन सभी का आभार जिन्होंने हमें आशीर्वाद दिया.”
बता दें कि पीएम मोदी (PM Modi) आज और कल गुजरात के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी करीब 82 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. पीएम मोदी वडोदरा में रोड शो समाप्त करने के बाद दाहोद के लिए रवाना हुए, जहां पर उन्होंने आयोजित एक कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
गाड़ी संख्या 26901 साबरमती वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में 6 दिन किया जाएगा. गुरुवार को इस ट्रेन का परिचालन नहीं होगा. प्रतिदिन यह गाड़ी सुबह 05.25 बजे साबरमती स्टेशन से खुलेगी और चांदलोडिया, विरमगाम, राजकोट, जूनागढ़ होते हुए दोपहर 12:25 पर वेरावल स्टेशन पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 26902 प्रतिदिन दोपहर बाद 14:40 पर वेरावल स्टेशन से खुलेगी और जूनागढ़ राजकोट, विरागम होते हुए 21:35 पर साबरमती स्टेशन पहुंचेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…
Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयानों…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…