देश

Pariksha Pe Charcha: पीएम मोदी ने छात्रों के साथ की परीक्षा पे चर्चा, कई दिग्गज हस्तियां भी रहीं मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के आठवें एडिशन में दसवीं ओर बारहवीं के स्टूडेंट्स से बोर्ड एग्जाम्स को लेकर बातचीत की. उन्होंने बताया कि वो खुद को कैसे परीक्षा के दौरान तनाव से दूर रख सकते हैं. पीएम मोदी ने छात्रों को आहार से लेकर व्यवहार और विचार तक का ‘गुरु मंत्र’ दिया.

शरीर की फिटनेस के लिए नींद बेहद जरूरी-PM

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “नींद पूरी आती है या नहीं, इसका पोषण से बहुत लेना-देना होता है. शरीर की फिटनेस के लिए नींद बेहद जरूरी है. आपको कितने घंटे सोना है, यह बहुत जरूरी हो जाता है. जीवन में प्रगति हासिल करने के लिए नींद बेहद जरूरी है. इस बीच, प्रधानमंत्री ने छात्रों से यह भी सवाल किया कि आप में से कितने लोगों ने पेड़ के नीचे खड़े होकर गहरी सांस ली?”

संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने उनका डेली रूटीन भी पूछा. प्रधानमंत्री ने सहज अंदाज में छात्रों से सवाल किया, “आप में से कितने लोगों ने पानी पीते समय पानी का भी टेस्ट जानने का प्रयास किया?”

प्रधानमंत्री ने छात्रों को बताया कि आपको अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान रखना चाहिए. आपको पर्याप्त पानी पीना चाहिए. इसके अलावा, खाने-पीने का भी खास ध्यान रखना चाहिए. कितना खाना है, कब खाना है, कैसे खाना है, इन सभी बुनियादी बातों पर भी आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए.

एकाग्रता का दिया मंत्र

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने एक आम सा उदाहरण देकर एकाग्रता का पाठ पढ़ाया. पीएम मोदी ने छात्रों से कहा, “आप में से कितने लोग क्रिकेट देखते हैं? इस दौरान कभी कोई खिलाड़ी आउट होता है, तो कभी कोई सिक्सर लगाता है. ऐसी स्थिति में बैट्समैन अपना ध्यान ऑडियंस पर नहीं, बल्कि बॉल पर रखता है. इसी तरह से आपको भी ऑडियंस का प्रेशर नहीं लेना है. आपको खुद को हर स्थिति में चुनौती देते रहना है.”

केरल से आई एक छात्रा ने प्रधानमंत्री से कहा कि उसे हिंदी बहुत अच्छी लगती है. इस पर प्रधानमंत्री ने उससे पूछा कि चलिए, आप फिर एक कविता सुनाइए. छात्रा ने आगे प्रधानमंत्री से पूछा कि अगर हमारे परीक्षा में अच्छे अंक नहीं आए, तो हमारा फ्यूचर अच्छा नहीं होगा. इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हमारे समाज में घुस गया है कि अगर हमारे अच्छे अंक नहीं आएंगे, तो हमारा फ्यूचर अच्छा नहीं होगा. इस पर हमारा भविष्य तबाह हो जाएगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि हम इसे लेकर अपने माता-पिता को समझा तो नहीं सकते हैं, लेकिन इसके लिए हमें खुद को तैयार करना होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

7 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago