देश

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीकाकुलम भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया, दो-दो लाख सहायता राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम (Srikakulam stampede) स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ के दौरान 9 श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति भी संवेदना जताई. पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है.

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा, “आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ से अत्यंत दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे.”

अमित शाह और जेपी नड्डा ने भी जताया दुख

इस घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ में हुई मृत्यु से अत्यंत दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के परिवारों के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों.”

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने लिखा, “श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई दुखद भगदड़ से अत्यंत दुखी हूं, जिसमें कई निर्दोष श्रद्धालुओं की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी हादसे पर शोक जताया. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आंध्र प्रदेश के काशीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई दुखद भगदड़ से मन अत्यंत दुखी है, जिसमें श्रद्धालुओं की जान चली गई. मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. ईश्वर इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को साहस और शक्ति प्रदान करें.”

वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी उत्सव के दौरान भगदड़ मची, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. जानकारी सामने आई कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी मची.


ये भी पढ़ें:अब वह दिन दूर नहीं, जब छत्तीसगढ़ और देश का हर कोना माओवादी आतंक से मुक्त हो जाएगा: PM मोदी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पेंशन का पैसा उड़ाया…बेटियों का हक मारा’ पाकिस्तान के पंजाब में हुआ 46 अरब का बड़ा घोटाला

Pakistan Scam: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर ऑडिट रिपोर्ट…

48 minutes ago

Gold Price Today: गोवर्धन पूजा पर सोने-चांदी की रिकॉर्डतोड़ छलांग, चेक करें दिल्ली-मुंबई समेत सभी बड़े शहरों के रेट

Gold Price Today: गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर सर्राफा बाजार में जबरदस्त चमक देखने…

1 hour ago

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना कोनिडाला से लेंगे तलाक; बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे

Pawan Kalyan: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडाला ने तलाक…

1 hour ago

गुजरात की तर्ज पर दिल्ली में भी नदी पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी, यमुना पर शुरू होगी रिवर क्रूज सेवा

PM Modi: दिल्ली में यमुना को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने…

2 hours ago

CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा दांव! जेएंडके में खुलेंगी देश-विदेश की यूनिवर्सिटीज, रिजर्वेशन से लेकर स्कॉलरशिप तक का ऐलान

J&K News: जम्मू-कश्मीर में 'प्राइवेट यूनिवर्सिटीज रूल्स 2026' के लागू होने से देश-विदेश के नामी…

2 hours ago

‘ईरान की हथियार बनाने की क्षमता 85% खत्म…’ डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे के बाद क्या पलटने वाला है मिडिल ईस्ट का गेम?

Trump On Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की हथियार…

2 hours ago