प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीकाकुलम भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया, दो-दो लाख सहायता राशि की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ के दौरान 9 श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति भी संवेदना जताई.





