देशभर में आज भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का त्योहार ‘रक्षाबंधन’ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. इस खास और पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए देश के नाम यह शुभकामना संदेश साझा किया.
प्रधानमंत्री ने देशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए लिखा, ‘रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए. स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है.’
रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए।
स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है। pic.twitter.com/bfH7GRVwUe
— Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2026
इस पोस्ट के साथ प्रधानमंत्री ने एक बहुत ही सुंदर और आकर्षक राखी का डिजिटल कार्ड भी शेयर किया. इस पोस्ट में हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में बधाई संदेश लिखा हुआ था और साथ ही पीएम मोदी के हस्ताक्षर भी मौजूद थे.
रक्षाबंधन का त्योहार भारतीय संस्कृति में भाई और बहन के बीच के पवित्र रिश्ते, स्नेह और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का प्रतीक माना जाता है. इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र यानी राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र व सफलता की प्रार्थना करती हैं. वहीं भाई भी अपनी बहनों को सुरक्षा का वचन और उपहार देते हैं.
प्रधानमंत्री की ओर से आई इस शुभकामना ने देशभर में त्योहार के उत्साह को और बढ़ा दिया है. सोशल मीडिया पर भी लोग पीएम के इस संदेश को खूब पसंद कर रहे हैं और एक-दूसरे को रक्षाबंधन की बधाइयां भेज रहे हैं.
यह भी पढ़ें: मौत के बाद भी नहीं आया रहम! बाढ़ में बह गई महिला की लाश से बालियां नोच ले गए 2 लोग, 41 सेकंड के वीडियो ने झकझोरा
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में संजय राउत और निखिल वागले के हलफनामे से असंतुष्टि…
SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों को लेकर इंडिया ब्लॉक की याचिका…
सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले वकील प्रवीण…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे स्थित भारत फोर्ज प्लांट का दौरा कर कंपनी…
Chhath Puja 2026 celebration in UK London Bihari Connect: लंदन के हाउंस्लो स्थित ब्रह्मर्षि आश्रम…
Oleksandr Zapichenko Extradition: CBI ने ED, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से मनी…