देश

जब धागे से जुड़ा भारत-जर्मनी का रिश्ता! साबरमती रिवरफ्रंट पर पीएम मोदी के साथ चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने जमकर उड़ाई पतंग

Modi Merz Kite Festival: जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज सोमवार सुबह भारत दौरे पर पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में उनका भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर दोनों नेताओं ने साबरमती रिवर फ्रंट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का उद्घाटन किया और एक साथ रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाकर सांस्कृतिक समरसता का सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया.

इस कार्यक्रम में दुनिया के 50 देशों से आए 135 अंतरराष्ट्रीय पतंगबाज़ों ने भाग लिया, जबकि रात के समय एलईडी लाइटों से सजी पतंगों ने आकाश को रोशन कर दिया. सात दिनों तक चलने वाला यह अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव गुजरात की संस्कृति और परंपराओं को वैश्विक स्तर पर परिचित कराने का एक बड़ा माध्यम है.

पीएम मोदी ने आयोजन को बनाया यादगार

प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया. दोनों नेताओं की मुस्कान और मित्रवत अंदाज़ ने भारत और जर्मनी के मजबूत होते संबंधों की झलक पेश की.

साबरमती आश्रम पहुंचे दोनों नेता

पतंग महोत्सव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चांसलर फ्रेडरिक मर्ज साबरमती आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर जर्मन चांसलर ने विज़िटर बुक में अपने विचार दर्ज करते हुए लिखा कि महात्मा गांधी की अहिंसा की शिक्षाएं आज भी दुनिया को प्रेरित करती हैं.

स्वतंत्रता की शक्ति

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की शक्ति पर गांधी जी का विश्वास और हर इंसान की गरिमा पर उनका भरोसा आज भी जीवित है, जो न्याय और संवाद को बढ़ावा देता है और दुनिया में आशा जगाता है. उनके अनुसार, आज के दौर में गांधी जी के विचार पहले से कहीं अधिक आवश्यक हैं.

दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं चांसलर

बता दें कि, फ्रेडरिक मर्ज दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं. इस दौरान वे गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे, जिसमें व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, रक्षा और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी. यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब वैश्विक स्तर पर तनाव का माहौल है, हालांकि भारत और जर्मनी के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. विशेषज्ञों के अनुसार यह बैठक दोनों देशों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और लाभकारी साबित हो सकती है.

पीएम मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. पहले दिन वे सोमनाथ पहुंचे, जहां उन्होंने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में भाग लिया, जो वर्ष 1026 में हुए पहले आक्रमण के एक हजार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया. दूसरे दिन उन्होंने एक किलोमीटर लंबी शौर्य यात्रा में हिस्सा लिया और अहमदाबाद में मेट्रो फेज़-2 का उद्घाटन किया. तीसरे दिन उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लिया.

ये भी पढ़ें- राजनीति की पिच छोड़ फिर संगीत के मैदान में लौटेंगे रितेश पांडेय, सोशल मीडिया पर किया इस्तीफे का ऐलान

प्रधानमंत्री का यह दौरा गुजरात की संस्कृति, इतिहास और विकास को उजागर करने वाला साबित हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 20 दिन में कटे 8 हजार से ज्यादा चालान, 3,574 गाड़ियां बॉर्डर से लौटाईं

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन…

3 hours ago

कुशीनगर महोत्सव में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने जीवन के संघर्षों पर दिया सफलता का मंत्र, सुनिए पूरा संबोधन

कुशीनगर महोत्सव-2026 के भव्य मंच पर भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र…

4 hours ago

24 नवंबर से शुरू होगा मुंबई पुस्तक महोत्सव, 29 नवंबर को CMD उपेंद्र राय होंगे शामिल, जाने क्या होगा खास?

Mumbai Book Festival 2026: मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना कैंपस में 24 से 29 नवंबर 2026…

4 hours ago

भारत से बातचीत को तैयार पाकिस्तान! SCO फोरम में मंत्री मुसादिक मलिक ने आतंकवाद और सिंधु जल संधि पर क्या कहा?

SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने भारत के साथ…

5 hours ago