Ritesh Pandey Left Jan Suraaj: भोजपुरी के सुपरस्टार गायक रितेश पांडेय ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी छोड़ दी है. उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी. वे साल 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जन सुराज में शामिल हुए थे. प्रशांत किशोर ने उन्हें सासाराम के करहगर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था. चुनाव में रितेश पांडेय को 16,298 वोट मिले थे. उन्हें जदयू के उम्मीदवार बशिष्ठ सिंह ने 76,187 वोटों से करारी मात दी थी.
बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन खाता खोलने में कामयाब नहीं हो पाई.
सोशल मीडिया पर छोड़ी पार्टी
अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर रितेश पांडेय ने कहा कि एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते और अधिकार से मैंने जन सुराज पार्टी के साथ जुड़कर लोक तंत्र के महापर्व में भाग लिया लेकिन परिणाम अनुकूल नहीं रहे, पर मुझे इसका तनिक भी अफसोस नहीं है. क्यों की मैंने अपना काम ईमानदारी से किया.
एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते और अधिकार से मैंने जन सुराज पार्टी के साथ जुड़कर लोक तंत्र के महापर्व में भाग लिया,परिणाम अनुकूल नहीं रहे पर मुझे इसका तनिक भी अफसोस नहीं है क्यों की मैंने अपना काम ईमानदारी से किया
खैर-अब उसी काम के माध्यम से आप सभी का सेवा जारी रखना है जिससे आप…— Ritesh Pandey (@riteshpandeyrp) January 12, 2026
राजनीतिक दल में काम करना मुश्किल
रितेश पांडेय ने आगे कहा कि
खैर-अब उसी काम के माध्यम से आप सभी का सेवा जारी रखना है, जिससे आप लोगों ने मुझ जैसे एक मामूली किसान परिवार के लड़के को इतना प्यार दुलार और सम्मान दे कर यहां तक पहुंचाया. और इसमें किसी राजनीतिक दल का सक्रिय सदस्य रहकर काम करना बहुत मुश्किल है. इसलिए आज मैं जन सुराज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं. कम शब्दों में अपनी बात को कहने का प्रयास किया है. उम्मीद है आप लोग समझेंगे.
ये भी पढ़ें- नेपाल में क्यों फिर से याद आने लगे पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह? काठमांडू की सड़कों पर राजशाही के लिए हुंकार
संगीत की दुनिया में लौटेंगे रितेश पांडेय
प्रशांत किशोर की पार्टी छोड़ने के बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि रितेश पांडेय फिर से संगीत की दुनिया में लौटेंगे.
बता दें कि, बिहार चुनाव के दौरान रितेश पांडेय प्रशांत किशोर का जबरा फैन बनकर उभरे थे. उन्होंने कहा था कि प्रशांत किशोर जैसा नेता सदियों में एक बार आता है, जो सबकुछ जनता की भलाई में लगा देता है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

