देश

‘आवाकारो मिठो आपजे रे’ के साथ अहमदाबाद में जर्मन चांसलर का स्वागत; PM मोदी के साथ साझा किया आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से गुजरात के अहमदाबाद में मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल के स्तर की बैठक की और अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में हिस्सा भी लिया. इस बीच पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर के साथ मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की और कहा कि भारत और जर्मनी अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “अहमदाबाद में चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की मेजबानी करके बहुत अच्छा लगा. उनके दौरे ने भारत-जर्मनी रिश्तों में नई जान डाल दी है, क्योंकि हम अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 साल और राजनयिक रिश्तों के 75 साल पूरे कर रहे हैं. भारत को गर्व है कि उन्होंने एशिया में अपने पहले दौरे के लिए हमारे देश को चुना. यह भारत-जर्मनी के मजबूत रिश्तों के लिए उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता को दिखाता है.”

इससे पहले पीएम मोदी ने भारत-जर्मनी के संयुक्त बयान में कहा, “भारत जर्मनी के साथ अपनी दोस्ती और पार्टनरशिप को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. गुजरात में हम कहते हैं ‘आवकारो मिठो आपजे रे’—यानी स्नेह और आत्मीयता से आपका स्वागत करते हैं. इसी भावना के साथ, हम चांसलर का भारत में दिल से स्वागत करते हैं.”

रणनीतिक साझेदारी को मिली नई मजबूती

प्रधानमंत्री और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की उपस्थिति में भारत और जर्मनी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए गए. पीएम मोदी ने कहा, “हम एकमत हैं कि आतंकवाद पूरी मानवता के लिए एक गंभीर खतरा है. भारत और जर्मनी इसके विरुद्ध एकजुट होकर पूरी दृढ़ता से लड़ाई जारी रखेंगे. भारत और जर्मनी सहमत हैं कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक संस्थाओं में सुधार अत्यंत महत्वपूर्ण है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए जी4 के माध्यम से हमारा संयुक्त प्रयास इसी सोच का प्रमाण है.”

उन्होंने आगे कहा, “भारत और जर्मनी के बीच तकनीकी सहयोग प्रति वर्ष मजबूत हुआ है, और आज इसका प्रभाव जमीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है. नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत और जर्मनी की प्राथमिकताएं समान हैं.”

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच गांधीनगर के महात्मा मंदिर कनवेंशन सेंटर में द्विपक्षीय वार्ता हुई.

ये भी पढ़ें: ‘विकसित भारत यंग लीडर्स’ के समापन सत्र में पीएम मोदी ने कहा, ‘युवाओं का सामर्थ्य, भारत का सामर्थ्य बनेगा’

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

विशेष; पाक-अफगान युद्ध: अधूरा इतिहास

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव की जड़ें सिर्फ मौजूदा राजनीति में नहीं, बल्कि डुरंड…

1 minute ago

7% ग्रोथ रेट का दम या महंगाई का गम? जानिए क्या वाकई बदल रही है आम आदमी की तकदीर

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा भारत के 7 प्रतिशत की विकास दर के साथ दुनिया…

21 minutes ago

‘चौकीदार चोर है’ मानहानि मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, निचली अदालत की कार्यवाही पर लगी रोक

'चौकीदार चोर है' टिप्पणी से जुड़े मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को…

30 minutes ago

क्या बजट में बदलेगा कैपिटल गेन्स टैक्स का गणित? वित्त मंत्री ने दिया निवेशकों की चिंताओं का जवाब

बजट तैयारियों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स…

37 minutes ago

प्रोटेस्ट के बीच एक्टिव हुआ पाकिस्तानी टूलकिट, राहुल गांधी को लेकर फैलाया यह झूठ

Pakistan Toolkit: दिल्ली में ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच…

1 hour ago