Bharat Express DD Free Dish

पुतिन को PM मोदी ने भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता की रूसी प्रति, कहा- इससे दुनिया लेती है प्रेरणा

PM Modi Gifted Gita To Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को भारत के दौरे पर दिल्ली पहुंचे. जहां उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीमद्भगवद्गीता का रूसी संस्करण उन्हें उपहार में दिया.

PM Modi Gifted Gita To Putin

PM Modi Gifted Gita To Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को भारत के दौरे पर दिल्ली पहुंचे. जहां उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीमद्भगवद्गीता का रूसी संस्करण उन्हें उपहार में दिया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि गीता की सीख पूरी दुनिया के लोगों के लिए एक रोशनी की तरह है.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इसकी एक फोटो भी साझा की, जिसमें वे पुतिन को गीता देते दिख रहे हैं. पुतिन गुरुवार शाम दो दिन के दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे.

गीता की शिक्षाएं दुनिया को देती हैं प्रेरणा

एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि उन्होंने पुतिन को रूसी भाषा में छपी गीता की एक प्रति भेंट की. उन्होंने कहा कि गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में करोड़ों लोगों को प्रेरणा देती हैं.

ऑनलाइन शेयर हुई तस्वीर में दोनों नेता किताब पकड़े हुए नजर आते हैं, जो एक सांस्कृतिक संदेश का प्रतीक है.

पीएम मोदी ने बताया कि गीता दुनिया भर में पढ़ी और समझी जाती है. इसके अलग अलग भाषाओं में अनुवाद लोगों को इसकी गहराई और दर्शन से जोड़ते हैं. रूसी संस्करण भी उसी कड़ी का हिस्सा है.

पीएम आवास पर पुतिन का स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन का 7, लोक कल्याण मार्ग पर निजी डिनर के लिए स्वागत किया. प्रधानमंत्री आवास को इस मौके पर रोशनी और भारत रूस के झंडों से सजाया गया था.

Bhagavad Gita

इससे पहले शाम को पीएम मोदी खुद एयरपोर्ट पहुंचे और पुतिन का स्वागत किया. इसके बाद वे दोनों एक ही वाहन में साथ आए. इसे दोनों नेताओं के व्यक्तिगत संबंधों और भारत रूस की मजबूत दोस्ती का संकेत माना गया.

Bhagavad Gita

ये भी पढ़ें- Putin India Visit: दिसंबर और पुतिन का कनेक्शन—आखिर क्यों चुनते हैं साल का आखिरी महीना, अब तक कितनी बार आए भारत?

दोनों राष्ट्राध्यक्ष बैठकों का कर रहे इंतजार

प्रधानमंत्री ने कहा कि वे पुतिन के साथ रात और शुक्रवार को होने वाली बैठकों का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इस दौरे का शेड्यूल काफी व्यस्त है.

Bhagavad Gita

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत कर बहुत खुशी हो रही है. आज शाम और कल होने वाली बातचीत का इंतजार है. भारत रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है और हमारे लोगों को इसका बहुत लाभ मिला है.” उन्होंने एयरपोर्ट पर स्वागत की तस्वीरें भी साझा कीं.

पुतिन के पहुंचने के बाद दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से अभिवादन किया, जिसके बाद स्वागत समारोह के हिस्से के रूप में एक छोटा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दिखाया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read