देश

लखनऊ में 25 दिसंबर होगा खास, पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का भव्य लोकार्पण

PM Modi Lucknow Program: उत्तर प्रदेश के लखनऊ की वसंत कुंज आवासीय योजना में 65 एकड़ में फैला राष्ट्र प्रेरणा स्थल बनकर तैयार है. पीएम मोदी द्वारा 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर इसका भव्य लोकार्पण प्रस्तावित है. लोकार्पण से पूर्व मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने कहा कि-

पीएम मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार राष्ट्र प्रेरणा स्थल को देशभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नायकों के प्रेरक मूल्यों का सशक्त प्रतीक बनाने के लिए प्रयासरत है. राजधानी लखनऊ अब नए भारत के नए उत्तर प्रदेश को साक्षात प्रस्तुत कर रहा है. यह स्थल भावी पीढ़ियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देगा.

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने प्रमुख सचिव अमृत अभिजात एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्र प्रेरणा का निरीक्षण किया. उन्होंने म्यूजियम में जनसंघ के वरिष्ठ नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बने गैलरी का जायजा लिया. मंत्री ने म्यूजियम में अटल बिहारी वाजपेयी से संबंधित जानकारियों को देखा, जिसमें उनके जनसंघ में प्रवेश, सांसद के रूप में चुने जाने, जनता पार्टी के गठन और पांचजन्य से संबंधों को देखा और सराहना की.

क्या है राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल?

राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर देश के पूर्व प्रधानमंत्रीअटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं लगी हैं. संस्कृति विभाग द्वारा तीनों प्रतिमाओं के निर्माण पर करीब 21 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि खर्च की गई है. स्थल पर तीनों विभूतियों के जीवन यात्रा से जुड़े संस्मरण को संजोते हुए एक म्यूजियम भी बनाया गया है. इन प्रतिमाओं का निर्माण मेसर्स राम सुतार आर्ट क्रिएशन प्रा. लि. और मेसर्स माटूराम आर्ट्स सेंटर प्रा. लि. ने किया है. राष्ट्र प्रेरणा स्थल कमल के आकार पर आधारित डिजाइन में तैयार किया गया है.

स्मारक नहीं विचार का माध्यम

जयवीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल केवल एक स्मारक भर नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण से जुड़े महान विचारों और मूल्यों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने वाला एक सशक्त माध्यम है. प्रधानमंत्री के कर कमलों से इसका लोकार्पण लखनऊ वासियों के लिए गर्व और गौरव का विषय है. उन्होंने बताया कि प्रकृति से जुड़ाव को केंद्र में रखते हुए पार्क एवं हरित क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है. 25 दिसंबर के भव्य आयोजन को लेकर प्राधिकरण द्वारा युद्धस्तर पर अंतिम तैयारियां की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें: काजू-बादाम खाने वाले ये मुर्गे लाखों में बिक रहे हैं, खास मुकाबले के लिए कर रहे ट्रेनिंग

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हाल के वर्षों में औद्योगिक विकास, सुदृढ़ कानून व्यवस्था और बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से उत्तर प्रदेश को देश के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित किया गया है और राष्ट्र प्रेरणा स्थल इस परिवर्तनशील और सशक्त होते प्रदेश का जीता-जागता प्रतीक है.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

16 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

31 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

40 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 35 लाख में मिलेगा आशियाना? जानिए DDA की ‘जनता आवास योजना’ के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…

41 minutes ago

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

1 hour ago