PM Modi Ethiopia Visit: भारत और इथियोपिया के संबंधों ने एक नई ऊंचाई छू ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इथियोपिया दौरे के दौरान दोनों देशों ने आपसी रिश्तों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक ले जाने का फैसला किया. इस यात्रा को अफ्रीका क्षेत्र में भारत की बढ़ती कूटनीतिक मौजूदगी और विकास साझेदारी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. द्विपक्षीय बातचीत के दौरान राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर सहमति बनी.
दोनों देशों ने यह स्पष्ट किया कि भविष्य में सुरक्षा, वैश्विक मंचों पर सहयोग और विकास साझेदारी को और व्यापक बनाया जाएगा. खास तौर पर संयुक्त राष्ट्र और बहुपक्षीय मंचों पर समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया.
भारत और इथियोपिया के बीच व्यापार, कस्टम सहयोग और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में अहम कदम उठाए गए. डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षमता निर्माण के जरिए इथियोपिया की संस्थागत ताकत बढ़ाने पर सहमति बनी, जिससे द्विपक्षीय संबंधों को दीर्घकालिक मजबूती मिलने की उम्मीद है.
भारत ने इथियोपिया के छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए शिक्षा और कौशल विकास के नए अवसर खोलने की घोषणा की. स्कॉलरशिप की संख्या बढ़ाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों में प्रशिक्षण देने से युवा प्रतिभाओं को सीधा लाभ मिलेगा.
स्वास्थ्य सहयोग को लेकर भारत ने अदीस अबाबा स्थित महात्मा गांधी अस्पताल की क्षमता बढ़ाने में मदद का ऐलान किया है. मातृ और नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने से इथियोपिया के स्वास्थ्य ढांचे को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें: ओमान की उम्मीद होगी पूरी! पीएम मोदी दौरा में एफटीए पर फोकस
विशेषज्ञों के मुताबिक, पीएम मोदी का यह दौरा केवल द्विपक्षीय संबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत-अफ्रीका साझेदारी को भी नई दिशा देता है. रणनीतिक सहयोग, शिक्षा, तकनीक और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में बढ़ता तालमेल आने वाले वर्षों में दोनों देशों के लिए दीर्घकालिक लाभ लेकर आ सकता है.
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…
UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…
Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…
छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…
Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…
Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…