PM Modi Ahmedabad Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात (Gujarat) दौरे पर पहुंचे. वहां उन्होंने अहमदाबाद में भव्य रोडशो किया, जो नरोदा से निकोल तक 3 किलोमीटर लंबा था. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनका स्वागत करने पहुंचे. पीएम मोदी ने ₹5477 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. अपने संबोधन में उन्होंने एक बार फिर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र किया.
आतंकवाद पर सख्त रवैया अपनाते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हम आतंकवादियों और उनके आकाओं को कहीं भी छोड़ते नहीं हैं.” उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए बताया कि भारतीय जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर 22 मिनट में आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह कर बदला लिया, जिसे पूरी दुनिया ने देखा. पीएम मोदी ने कहा कि दुश्मनों को पाताल से भी ढूंढकर खत्म करना गुजरात की धरती ने सिखाया है.
पीएम मोदी ने गुजरात को ‘दो मोहन की धरती’ बताया- सुदर्शन चक्रधारी मोहन (भगवान कृष्ण) और चरखाधारी मोहन (महात्मा गांधी). श्री कृष्ण ने राष्ट्र रक्षा सिखाई, जहां सुदर्शन चक्र न्याय और सुरक्षा का ढाल है, जो दुश्मनों को दंडित करता है. गांधी ने स्वदेशी के माध्यम से समृद्धि का मार्ग दिखाया. पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत इन दोनों के रास्ते पर मजबूत हो रहा है, और गुजरात आत्मनिर्भर भारत की नींव है, जहां किसान, मछुआरे और पशुपालक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में कहा, “कुछ महीने पहले मुझे दाहोद जाने का अवसर मिला, जहाँ उन्नत और शक्तिशाली इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव इंजन का उत्पादन किया जा रहा है. आज गुजरात ने एक और महत्वपूर्ण छलांग लगाई है, क्योंकि यहाँ निर्मित मेट्रो कोच दूसरे देशों को निर्यात किए जा रहे हैं. इसके अतिरिक्त, यह राज्य कारों और मोटरसाइकिलों के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए जाना जाता है, जहाँ भारतीय और वैश्विक दोनों कंपनियाँ अपने कारखाने स्थापित कर रही हैं. इससे पहले, गुजरात हवाई जहाज के कलपुर्जों के निर्माण में भी उतर चुका है. अब, वडोदरा में परिवहन विमानों का विकास भी शुरू हो गया है.”
बता दें कि पीएम के रोडशो की थीम ‘गणपति’ और ‘स्वच्छता’ पर आधारित थी, जिसमें 12 स्टेज बनाए गए थे और पूरी सड़क रोशनी और थीमेटिक बैनरों से सजी हुई थी. मोदी का स्वागत गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया, जो मोदी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक नेता बनाने की बात कही. रोडशो के बाद मोदी खोडलधाम मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया.
उन्होंने डेयरी सेक्टर की वैश्विक पहचान का जिक्र किया. इसके बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 60-65 साल सत्ता में रहकर उन्होंने भारत को आयात पर निर्भर रखा और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया. गांधी के आदर्शों जैसे स्वच्छता और आत्मनिर्भरता की उपेक्षा की, जबकि साबरमती आश्रम इसकी गवाह है. आज का युवा कर्फ्यू के दिन नहीं देखा, जब गुजरात में व्यापार मुश्किल था, लेकिन अब अहमदाबाद सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है.
पीएम मोदी ने इस अवसर पर कुल ₹5477 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया. इनमें साबरमती से कटसन तक ट्रेन का फ्लैग ऑफ, मेहसाणा-पालनपुर रेलवे लाइन का दोहरीकरण (65 किमी), बेचराजी-रानुजा रेलवे लाइन (40 किमी), रामापीर टेकरा में 1449 फ्लैट्स और 130 दुकानों का उद्घाटन (₹133.42 करोड़), एसपी रिंग रोड पर छह लेन वाली सड़क का शिलान्यास (₹1500 करोड़ से अधिक), अहमदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में ड्रेनेज और जल वितरण योजनाएं (₹110 करोड़ और ₹50 करोड़) तथा सीजी रोड और लॉ गार्डन के आसपास ₹100 करोड़ की विकास कार्य शामिल हैं. मोदी ने कहा कि ये परियोजनाएं गुजरात को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में मदद करेंगी. अगले दिन 26 अगस्त को वे हंसलपुर में मारुति सुजुकी के प्लांट में ईवी यूनिट और पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी का उत्पादन शुरू करेंगे.
पीएम मोदी ने मानसून में भारी बारिश और बादल फटने से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ राहत और बचाव कार्यों में जुटी है. छोटे उद्यमियों, किसानों और पशुपालकों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार उनके हितों को प्राथमिकता देगी और किसी भी दबाव में उन्हें नुकसान नहीं होने देगी.
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…