प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 8 सितंबर को गुजरात के दौरे पर रहेंगे. अपने दौरे के दौरान वह वडोदरा में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में 35,200 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इस मौके पर कई नई रेल सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.
वडोदरा के यूनिवर्सिटी ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की कुल 38 परियोजनाएं शामिल हैं. इनमें केंद्र सरकार की 32,606 करोड़ रुपये से अधिक और गुजरात सरकार की 2,597 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाएं हैं. इन योजनाओं में सड़क, रेलवे, शहरी सुविधाओं, पानी, ऊर्जा और आवास से जुड़े कई अहम काम शामिल हैं.
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में रेलवे से जुड़ी परियोजनाएं खास आकर्षण का केंद्र रहेंगी. भारतीय रेलवे की 30,766 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा.
इसमें पश्चिमी समर्पित माल-ढुलाई गलियारे (WDFC) के तीन बड़े हिस्सों का लोकार्पण शामिल है. करीब 20,703 करोड़ रुपये की लागत वाले इन तीन खंडों में न्यू साणंद (एन) से न्यू मकरपुरा तक 138 किलोमीटर, न्यू उमरगाम से न्यू सफाळे तक 86 किलोमीटर और न्यू सफाळे से न्यू जेएनपीटी तक 102 किलोमीटर का हिस्सा शामिल है.
इसके अलावा वडोदरा-रतलाम के बीच 259 किलोमीटर लंबे तीसरे और चौथे रेलवे ट्रैक के निर्माण की आधारशिला भी रखी जाएगी. इस परियोजना पर करीब 8,885 करोड़ रुपये खर्च होने हैं.
प्रधानमंत्री कुछ अन्य रेलवे लाइनों के गेज कन्वर्जन और डबलिंग से जुड़े कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे. साथ ही वडोदरा-टांडा रोड के बीच नई ट्रेन और WDFC पर एक मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा.
सड़क परिवहन के क्षेत्र में भी कई अहम योजनाएं सामने आएंगी. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की करीब 1,840 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा.
इनमें NH-48 के वडोदरा-सूरत सेक्शन में तापी और नर्मदा नदी पर मुख्य पुल समेत अन्य संरचनाओं का निर्माण शामिल है. इस परियोजना की लागत करीब 907.39 करोड़ रुपये है. इसके अलावा कामरेज-चलथाण सेक्शन में 686.15 करोड़ रुपये की लागत से छह लेन सड़क का काम किया जाएगा.
NH-53 पर आभवा, मिंढाला और खजोद जंक्शन पर करीब 187.11 करोड़ रुपये की लागत से ग्रेड सेपरेटेड स्ट्रक्चर बनाए जाएंगे. वहीं NH-48 पर कंडारी चौकड़ी और लुवारा पाटिया में 59.90 करोड़ रुपये की लागत से बने छह लेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया जाएगा.
गुजरात सरकार की 2,597 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं में शहरी विकास से जुड़े कई काम शामिल हैं. अकेले शहरी विकास विभाग के तहत करीब 916.38 करोड़ रुपये के आठ प्रोजेक्ट हैं.
इनमें 523.59 करोड़ रुपये की लागत से वडोदरा रिंग रोड के दूसरे चरण का निर्माण भी शामिल है. इसके साथ ही वडोदरा महानगर पालिका के नए कार्यालय भवन का शिलान्यास किया जाएगा.
वडोदरा शहरी विकास प्राधिकरण (VUDA) के तहत पूर्वी क्षेत्र के 11 गांवों के लिए भी कई जरूरी सुविधाओं का लोकार्पण होगा. करीब 203.77 करोड़ रुपये की लागत से फिल्टर प्लांट, पानी की टंकी, पाइपलाइन, वितरण व्यवस्था, भूमिगत सम्प और पंपिंग स्टेशन जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं.
भायली टीपी-3 और टीपी-4 क्षेत्रों में पानी से जुड़ी सुविधाओं के अलावा आजवा सरोवर में 150 एमएलडी क्षमता के पोंटून का निर्माण, शहर के अलग-अलग जंक्शनों पर स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत EWS आवास जैसी परियोजनाएं भी शामिल हैं.
ऊर्जा क्षेत्र में महिसागर जिले के कडाणा डैम जलाशय पर 489.20 करोड़ रुपये की लागत से 110 मेगावाट क्षमता वाले फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया जाएगा.
इसके अलावा वडोदरा और सूरत में कुल 94.58 करोड़ रुपये की लागत वाली ट्रांसमिशन सिस्टम परियोजनाओं का लोकार्पण भी होगा. माना जा रहा है कि इन योजनाओं से राज्य में बिजली और ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी.
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत गुजरात में 236.10 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए 13,888 आवासों का भी लोकार्पण किया जाएगा. इससे ग्रामीण इलाकों के हजारों परिवारों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है.
सड़क और भवन विभाग से जुड़ी योजनाओं में महिसागर नदी पर 150 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला नया मेजर ब्रिज, वात्रक नदी पर 74.10 करोड़ रुपये का मेजर ब्रिज और नडियाद-डाकोर-पाली मार्ग पर हाई-लेवल मेजर ब्रिज का निर्माण शामिल है.
इसके अलावा आणंद में नए बस स्टेशन के निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा. नवसारी के एरू पीएचक्यू में तैयार की गई विभिन्न सुविधाओं का भी लोकार्पण होगा. जलापूर्ति विभाग की ओर से तापी जिले के सोनगढ़ क्षेत्र में ग्रामीण जल आपूर्ति और स्वच्छता से जुड़ी तीन परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा. इन तीनों पैकेज पर कुल 214.52 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं.
इसके साथ ही IMD-GIDC से जुड़ी दो परियोजनाओं का भी उद्घाटन होगा. इनमें झघड़िया-कांटियाजळ पाइपलाइन का नवीनीकरण और सावली GIDC में सड़क चौड़ीकरण व रिसर्फेसिंग का काम शामिल है.
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी के वडोदरा कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त क्रेज, मिनटों में फुल हुईं सीटें, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग
-भारत एक्सप्रेस
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…
Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…
मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…
France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…