बिजनेस

अडानी पावर का बड़ा कमाल: NSE ESG स्कोर बढ़कर हुआ 66, भारतीय ताप विद्युत क्षेत्र में दबदबा कायम

Adani Power ESG Score: भारत की सबसे बड़ी निजी ताप विद्युत कंपनी अडानी पावर लिमिटेड (Adani Power Ltd) ने सोमवार को बताया कि उसके पर्यावरण, सामाजिक और प्रशासनिक प्रदर्शन (ESG) का स्कोर एनएसई सस्टेनेबिलिटी (NSE Sustainability) के ताजा आकलन में बढ़कर 66 हो गया है. इससे पहले कंपनी का स्कोर 65 था. कंपनी ने प्रमुख भारतीय ताप विद्युत, मिश्रित ईंधन और एकीकृत ऊर्जा कंपनियों के मुकाबले अपनी बेहतर स्थिति भी बरकरार रखी है.

कंपनी एनएसई सस्टेनेबिलिटी (NSE Sustainability) के आकलन में ‘उभरती’ श्रेणी (Aspiring category) में बनी हुई है. एनएसई सस्टेनेबिलिटी, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) में पंजीकृत पर्यावरण, सामाजिक और प्रशासनिक रेटिंग देने वाली संस्था है और एनएसई इंडेक्सेज की सहायक कंपनी है.

अडानी पावर ने बताया कि उसके प्रदर्शन में सुधार टिकाऊ विकास से जुड़ी पहलों और कामकाज की बेहतर क्षमता पर ध्यान देने का परिणाम है.

ऊर्जा बचाने के लिए कंपनी ने की कई पहल

कंपनी ने बताया कि उसने कम उत्सर्जन वाली तकनीकें अपनाई हैं. इनमें अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल बिजली इकाइयां और लगातार उत्सर्जन की निगरानी करने वाली प्रणालियां शामिल हैं. इसके साथ ही कंपनी ने ऊर्जा बचाने के उपाय, पानी बचाने के कार्यक्रम और कचरा प्रबंधन से जुड़ी पहल भी शुरू की हैं.

कंपनी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास से जुड़े सामाजिक कार्यक्रमों को भी अपनी प्रमुख पहलों में शामिल बताया है. इनमें जरूरतमंद छात्रों के लिए छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य शिविर और कंपनी के कामकाज वाले क्षेत्रों के आसपास रहने वाले लोगों की आजीविका बेहतर करने वाली परियोजनाएं शामिल हैं.

एनएसई सस्टेनेबिलिटी हर साल भारत की 500 सूचीबद्ध कंपनियों का आकलन करती है. इसका उद्देश्य निवेशकों और अन्य संबंधित लोगों को कंपनियों के पर्यावरण, सामाजिक और प्रशासनिक प्रदर्शन तथा लंबे समय में मूल्य बढ़ाने की क्षमता का स्वतंत्र आकलन उपलब्ध कराना है.

कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी में मिले 71 अंक

प्रशासन के स्तर पर अडानी पावर ने कहा कि उसकी बोर्ड समितियों में स्वतंत्र निदेशकों की भागीदारी को लेकर नियामक नियमों से भी बेहतर मानक अपनाए गए हैं.

कंपनी ने यह भी बताया कि उसने अपनी पूरी आपूर्ति श्रृंखला में आपूर्तिकर्ताओं और ठेकेदारों के लिए पर्यावरण, सामाजिक और प्रशासन से जुड़े मानक लागू किए हैं.

ताजा आकलन कंपनी को मिली कई टिकाऊ विकास रेटिंग की श्रृंखला में एक और उपलब्धि है.

इसके अलावा, कंपनी ने एसएंडपी ग्लोबल के कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी आकलन में 100 में से 71 अंक हासिल किए हैं. वहीं एफटीएसई रसेल से 5 में से 4.3 की रेटिंग मिली है.

ESG रेटिंग्स में मिले 80 अंक

कंपनी ने यह भी बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए केयरएज ESG रेटिंग्स (CareEdge ESG Ratings) में उसे 100 में से 80 अंक मिले हैं. इसके साथ कंपनी को एजेंसी की ‘नेतृत्व’ श्रेणी (Leadership category) में रखा गया है और उसका प्रदर्शन उद्योग के औसत स्तर से ऊपर रहा है.

ये भी पढ़ें- Jio के 10 साल पूरे, आकाश अंबानी ने बताया भविष्य का प्लान; ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा

कंपनी के अनुसार, ये रेटिंग उसके कारोबार और लंबे समय की विकास रणनीति में टिकाऊ विकास (Sustainability) को लगातार शामिल करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं.

एनएसई (NSE) पर अडानी पावर के शेयर 204.40 रुपये पर बंद हुए.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

3 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

3 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

3 minutes ago